Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
मसाबा गुप्ता को प्रेग्नेंसी में हुए बॉडी एक्ने, प्रेग्नेंट महिलाएं ऐसे करें इनसे डील
Masaba Gupta Facing body acne during pregnancy: डिजाइनर मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने 18 अप्रैल, 2024 को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब मसाबा गुप्ता ने प्रेग्नेंसी के दौरान हुए बॉडी एक्ने की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि "अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान, मुझे शरीर पर मुहांसों के नए दौर का सामना करना पड़ रहा है जो हर दो हफ़्ते में निशान छोड़ जाते हैं।"
बता दें कि हार्मोनल बदलावों की वजह से कई तरह के रैशेज स्किन पर हो जाते हैं। जिनके बारे में प्रेग्नेट महिलाओं को पता होना जरूरी है। मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले एक्ने को फैंस के साथ शेयर किया है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में बॉडी एक्ने क्यों होते हैं और इस समस्या से निपटने के उपाय।

शरीर में मुंहासे क्यों होते हैं?
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण स्किन में सीबम बनने लगता है। जिससे पोर्स बंद होने लगते है। इस वजह से यह समस्या होने लगती है। हालांकि प्रेग्नेंसी के बाद जब हार्मोन्स अपनी नॉर्मल स्थिति में आते हैं तो एक्ने अपने आप चले भी जाते हैं।
कैसे निपटे इस समस्या से?
स्ट्रेस न लें : शरीर पर मुंहासे रोकने के लिए तनाव से दूर रहें। तनाव से दूर रहने से भी शरीर पर मुंहासे को नियंत्रित किया जा सकता है।
प्रोटीन की ज्यादा इनटेक : प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोटीन का इनटेक एकदम से बढ़ जाता है क्योंकि बच्चे की ग्रोथ के लिए कैल्शियम और प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। ज्यादा प्रोटीन भी मुंहासे पैदा कर सकता है। इसलिए डॉक्टर जितना कहें उतना ही प्रोटीन का सेवन करें।
हेल्दी खाएं: हेल्थलाइन के मुताबिक ज्यादा रिफाइंड फूड खाने से भी मुंहासे होने लगते हैं। इस वजह से डॉक्टर फल और सब्जियां ज्यादा खाने की सलाह देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
