Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Masaba Gupta ने 3 महीने बाद किया बेटी के नाम का खुलासा, देवी से जुड़ा है मतलब
Masaba Gupta Reveals Daughter's Name Meaning : बॉलीवुड के चर्चित कपल मसाबा गुप्ता और सत्यजीत ने 12 अक्टूबर 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया। हाल ही में, बेटी के जन्म के तीन महीने बाद, कपल ने अपनी नन्हीं परी का नाम 'मतारा' रखा है। मसाबा और सत्यजीत ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर साझा करते हुए यह नाम सार्वजनिक किया। सोमवार, 13 जनवरी की सुबह मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें बेटी की छोटी उंगलियां और मसाबा का हाथ नजर आ रहा है। मसाबा ने खूबसूरत सोने की चूड़ी पहन रखी है, जिस पर उनकी बेटी का नाम 'मतारा' लिखा हुआ है।
लोहड़ी के मौके पर मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी का नाम 'मतारा' फैंस के साथ साझा किया। आइए जानते हैं मसाबा गुप्ता की बेटी मतारा के नाम का मतलब।

'मतारा' नाम का मतलब
अपने कैप्शन में उन्होंने बताया, 'मातारा' नाम 9 हिंदू देवी-देवताओं की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है, उनकी ताकत और ज्ञान का सम्मान करता है। इस पोस्ट से पता लगता है कि उन्होंने अपनी बेटी को मतारा नाम दिया है। इस नाम का असली मतलब है "आकाश से गिरने वाला सितारा" या "दुर्लभ और कीमती रत्न"। मतारा का नाम न केवल अनोखा है, बल्कि इसमें गहराई और विशेषता भी झलकती है, जो इस नाम की भावनाओं को दर्शाता है।
देवी दुर्गा से जुड़े अन्य नाम
अगर आप भी मसाबा की तरह ही कुछ अलग नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको हिंदू देवी के कुछ प्यारे और यूनिक नाम बता रहे हैं। आप अपनी बेटी के लिए यहां दी गई लिस्ट में से कोई प्यारा सा नाम चुन सकते हैं।
- आद्या: शक्ति का प्रारंभिक रूप, ब्रह्मांड की प्रथम देवी।
- श्रिया: समृद्धि और लक्ष्मी का रूप।
- नंदिता: आनंद देने वाली और सुखदायी।
- नित्या: इस नाम का मतलब होता है हमेशा, सदैव या शाश्वत।
- ईशानी: शक्ति और समर्पण की देवी, पार्वती का एक नाम।
- विशालाक्षी: विशाल नेत्रों वाली देवी।
- महिका: धरती की देवी, प्रकृति का स्वरूप।
- आरवी: इस नाम का मतलब होता है शांति।
- दिविशा : ये नाम भी देवी दुर्गा से जुड़ा हुआ नाम है।



Click it and Unblock the Notifications