Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
प्रेगनेंसी में Rubina Dilaik की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन,फॉलो करें ये रूटीन
Mom-to-be Rubina Dilaik inspired Beauty Secrets : इस साल एक के बाद एक कई सेलेब्स पेरेंट्स बन चुके हैं। तो वहीं कुछ बनने वाले भी है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का भी नाम शामिल हो चुका है। टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं।
रुबीना जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है। थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंची रुबीना दिलैक, के चेहरे पर अलग ही प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिल रहा है। रुबीना प्रेगनेंसी के दौरान अपने चेहरे का खास ख्याल रखती हैं। अगर आप भी मॉम टू बी रुबीना की तरह ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो हम आपको यहां बता रहे हैं उनका स्किन केयर रुटीन-

खुद को हाइड्रेट रखती हैं रूबीना दिलैक
रूबीनी प्रेगनेंसी में ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं और खुद को हाइड्रेट रखती हैं। ऐसा करने से स्किन में पिंपल की प्रॉबल्म नहीं होती है। इसके अलावा वो नारियल पानी पीती हैं।
कोकोनट ऑयल
रुबीना अपनी स्किन को स्मूद बनाएं रखने के लिए नारियल का तेल लगाती है। इसके अलावा वो मेकअप रिमूवर के तौर पर भी कोकोनट ऑयल ही लगाती है। वो चेहरे की अशुद्धियों को निकालने में भी मदद करता है।
जिनसेंग फेस मास्क
जिनसेंग एक कोरियन ब्यूटी प्रॉडक्ट हैं। हालांकि ये पहाड़ी इलाकों में पाई जाने वाली जड़ी बूटी हैं। रुबीना चेहरे की डलनेस और डार्क स्पॉट को हटाने के लिए इस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।
सनस्क्रीन हैं जरुरी
रूबीना धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। वो अच्छे SPF वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल में लेती हैं।
डेली CTM रुटीन करती हैं फॉलो
रुबीना रोजाना CTM रुटीन फॉलो करती हैं। वो रोजाना अपने चेहरे को क्लीन और हेल्दी रखने के लिए क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराजिंग करती हैं।
योगा और मेडिटेशन
रुबीना दिलैक अपनी स्किन की देखभाल के लिए योगा करती हैं। योग करने से स्किन यंग और हेल्दी बनी रहती हैं। जवां और फ्रेश स्किन के लिए रोज योगा और एक्सरसाइज करना चाहिए।
क्लीन और हेल्दी डाइट
रुबीना हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत सारा जूस पीती हैं और फल खाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
