Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Parenting Tips: पेरेंट्स-टू-बी इस तरह करें बच्चे के लिए पैसों की बचत
किसी भी महिला या पुरुष के लिए एक कम्पलीट फैमिली तभी होती है जब उनकी लाइफ में एक नन्हा मेहमान आता है। लेकिन बच्चे के आने से ना सिर्फ घर में खुशियां आती है, बल्कि बच्चा अपने साथ नई जिम्मेदारियां और बहुत सारा खर्च भी साथ लाते हैं।
हर माता-पिता अपने बच्चे को बेस्ट लाइफ देने की कोशिश करते हैं। उनको अच्छी परवरिश, शिक्षा, और उनके सपनों को पूरा करने में अपना सब कुछ लगा देते हैं। ऐसे में अगर आप भी नए-नए माता-पिता बनें हैं या फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं तो आपके लिए ये मनी शेविंग टिप्स काफी काम आ सकती है।

1. बच्चे के होने से पहले ही तैयार करें बेबी बजट
अपने प्रेग्नेंसी के दौरान ही अपने डिलिवरी के खर्च से लेकर भविष्य में होने वाले खर्च का अनुमान लगाकर एक बजट तैयार कर लें। बच्चे के पहले साल में होने वाले खर्च उनके कपड़े, डॉक्टर का खर्च, खान-पान, फर्नीचर समेत होने वाले खर्चों की लिस्ट बना लें।
2. सस्ती चीजों की मार्केट का लगाएं पता
आपके आस-पास मार्केट में बच्चों की चीजें काफी महंगी मिलती होंगी। ऐसे में आप बच्चों के कपड़े, खिलोने,
फर्नीचर इन चीजों के लिए ऐसी मार्केट सर्च करें जहां आप सस्ते में अच्छी चीजें खरीद सकें। ऐसी मार्केट्स के बारे में आपको ऑनलाइन, फेसबुक या आपके किसी दोस्त से पता चल सकता है।
3. बच्चे को कराएं ब्रेस्टफीडिंग
अपने बच्चे को प्रेस्टफीडिंग करवाएं। ऐसा करने से न केवल आपके बच्चे का हेल्थ अच्छा बना रहेगा, बल्कि यह एक मनी शेविंग फार्मूला भी है।
4. फेब्रिक डायपर का करें इस्तेमाल
अपने बच्चे को कपड़े के डायपर पहनाएं। ये ना सिर्फ एक मनी फ्रेंडली बजट ऑप्शन है, बल्कि ये बच्चे के लिए भी सही होता है। कपड़े का डायपर एक डिस्पोजेबल डायपर की तुलना में लंबे समय तक चलता है। जिस कारण आपको महंगे डायपर पर अपने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
5. घर पर तैयार करें बेबी फूूड
आज के समय में लोग बच्चों के हेल्थ को ध्यान में रखते हुए बाहर से महंगे-महंगे बेबी फूड खरीदतें हैं। लेकिन इसके स्थान पर आप घर पर ही बेबी के लिए हेल्दी फूड तैयार कर सकते हैं। आपको ऑनलाइन बच्चों के लिए कई रेसिपी आसानी से मिल जाएगी।
6. ज्यादा कपड़े खरीदने से बचें
छोटे बच्चे जल्दी-जल्दी बढ़ते हैं, ऐसे में आप उनके लिए ज्यादा कपड़े खरीदने में पैसे खर्च न करें। बच्चे के लिए खरीदे जाने वाले कपड़ों की संख्या को सीमित करने की कोशिश करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
