Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Monkeypox In Pregnancy: गर्भवती महिला को मंकीपॉक्स से ज्यादा खतरा, जरूर बरतें ये सावधानी
Monkeypox In Pregnancy: खतरनाक वायरस मंकीपॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दिया हे। एशिया में भी इस बीमारी के मामले सामने आ चुके हैं। भारत में भी इसका एक केस सामने आने के बाद अलर्ट घोषित हो चुका है। बताया जाता है कि ये बीमारी किसी को भी संक्रमित कर सकता है।
खासकर प्रेग्नेंट महिलाएं जिनका इम्यून सिस्टम इस वक्त काफी कमजोर होता है, वे इस वायरस की चपेट में जल्दी आ सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सावधान रहने और इसके लक्षण जानकर बचाव के रास्ते अपनाने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं इस वायरस से ज्यादा खतरा
मंकीपॉक्स फैलाने वाला एमपॉक्स वायरस आसानी से गर्भवती महिलाओं को शिकार बना सकता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में इम्यूनिटी काफी कम होती हैं, इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं बाहरी वायरस के लिए काफी संवेदनशील होती हैं।
एमपॉक्स जो शारीरिक संपर्क और दूसरी संक्रमित वस्तुओं के जरिए फैलता है। इस वायरस की चपेट में आने से प्रेग्नेंट महिला और उसके पेट में पल रहे शिशु के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
बच्चे को ज्यादा है खतरा
डॉक्टर कहते हैं कि एमपॉक्स किसी भी प्रेग्नेंट महिला के प्लेसेंटा के जरिए पहुंच कर गर्भस्थ शिशु को बीमार कर सकता है। इससे संक्रमित होने, प्रीमैच्योर डिलीवरी, गर्भपात , जन्मते ही मृत्यु जैसे रिस्क पैदा हो सकते हैं। इतना ही नहीं ब्रेस्टफीडिंग के जरिए भी बच्चे में यह वायरस फैल सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
- बार बार हाथ धोते रहें।
किसी दूसरे व्यक्ति की वस्तु को ना छुएं।
सार्वजनिक स्थान पर सतहों और अन्य जगहों को ना छुएं।
- जानवरों के संपर्क में आने से बचे, खासकर चूहे, बंदर आदि।
- मुंह में मास्क लगाकर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
