Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
हाल ही में एक मृणाल ठाकुर ने रिलेशनशिप को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह एग फ्रीज कराने पर विचार कर रही हैं। मृणाल पहली एक्ट्रेस नहीं है जो एग फ्रीजिंग करवाने की प्लानिंग कर रही हैं।
इनसे पहले प्रियंका चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, मोना सिंह, रिद्धिमा पंडित, एकता कपूर और राखी सावंत अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं। आइए डिटेल में जानते हैं कि एग फ्रीजिंग क्या हैं और इसे कौनसी उम्र में करवाना सही रहता हैं।

एग फ्रीजिंग क्या हैं?
ये एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें महिलाएं कंसीव करने के लिए अंडों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीज करवाती हैं।
अंडे को फ्रीज करने से महिला भविष्य में आगे चलकर देर से फैमिली प्लान करते हुए अपने फ्रीज एग का इस्तेमाल कर मां बन सकती हैं।
एग फ्रीजिंग भी दो तरह की होती है
क्लिनिकल एग फ्रीजिंग क्या है?
देर से या 35 के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करते हुए फर्टिलिटी समस्या से बचने के लिए एग फ्रीजिंग कर सहारा लेती हैं। इसमें अंडाशय यानी ओवरीज से अंडे निकालने के बाद क्रायोप्रिजर्वेशन जिसे मेडिकल टर्म में ओओसीट फ्रीजिंग (Oocyte Freezing) भी कहा जाता है। इसके जरिए अंडों को फ्रीज कर भविष्य में गर्भधारण करने के विकल्प को संरक्षित करने का तरीका है।
सोशल एग फ्रीजिंग
सोशल एग फ्रीजिंग में महिला फर्टिलिटी की समस्या या किसी हेल्थ इश्यूज के वजह से यह विकल्प नहीं चुनती है, बल्कि सोशल कारणों की वजह से वो एग फ्रीज कराती हैं। इनमें करियर या सही पार्टनर न मिलना जैसे वजह शामिल होती है।
एग फ्रीजिंग की जरूरत कब?
- कैंसर से पीड़ित महिलाओं को इलाज के लिए कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी करानी पड़ती है, जिसका असर प्रजनन क्षमता पर पड़ सकता है। ऐसे में इस ट्रीटमेंट से पहले एग फ्रीजिंग करवा लें।
-अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको एग फ्रीजिंग करवा लेना चाहिए।
- अगर आप करियर ओरिएंटेड हैं और अभी मां नहीं बनना चाहती हैं तो आप एग फ्रीजिंग करा सकती हैं।
एग फ्रीजिंग की सही उम्र क्या हैं?
एग फ्रीजिंग कौनसी उम्र में करवानी चाहिए यह कई कारकों पर निर्भर करता है। 30-32 की उम्र के बाद नेचुरली कंसीव करने में दिक्कतें आती हैं।
- अगर आप देर से प्रेग्नेंसी प्लान करना चाहती है और इस वजह से एग फ्रीजिंग करवा रही हैं, तो इसे जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी करवाएं।
- पहले महिलाएं 37-38 साल में एग फ्रीज करवाती थीं। लेकिन 33-34 की उम्र में एग फ्रीज करवाने लगी हैं।
- 35 के बाद महिलाओं के एग क्वालिटी पर असर पड़ने लगता है इसलिए 28 से 32 साल के बीच महिलाओं को एग फ्रीजिंग करवा लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications