मुनव्वर फारूकी बने पिता, घर आई नन्ही परी, देखें मुस्लिम बेटियों के लिए 100+ लेटेस्ट और मीनिंगफुल नाम

Trending Muslim Baby Girl Names 2026: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस' विनर मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुनव्वर और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए हैं। शुक्रवार रात मुनव्वर ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की, जिसमें महजबीन अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा- 'घर में बरकत आई है।' वरुण धवन से लेकर छोटे पर्दे के कई बड़े सितारों ने इस कपल को मुबारकबाद दी है। मुनव्वर की ही तरह अगर आपके घर में भी नन्ही परी का जन्म हुआ है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेडिंग नामों की लिस्ट वो भी अर्थ सहित। आप अपनी शहजादी के लिए इस लिस्ट में से कोई भी नाम चुन सकते हैं। साथ ही मुनव्वर फारूकी की लाइफ के बारे में भी कुछ जान लेते हैं।

तीसरी बार पिता बने मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी तीसरी बार पिता बने हैं जिसकी खुशी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि साल 2017 में मुनव्वर ने जैसमिन नाम की लड़की से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता लंबा न चला और 3 साल में ही वो अलग हो गए। साल 2022 में जैसमिन से तलाक हो गया। मुनव्वर और जैसमिन का एक बेटा है जिसका नाम मिखाइल है और उसकी कस्टडी मुनव्वर ने ली हुई है। साल 2024 में उन्होंने महजबीन कोटवाला जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है से शादी कर ली। मुनव्वर की ही तरह महजबीन की भी पहली शादी से एक 10 साल की बेटी है जिसे मुनव्वर अपनी बेटी की तरह प्यार करते हैं। अब मुनव्वर और महजबीन के घर एक और नन्ही परी आई है, खुद स्डैंडप कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटी और पत्नी की झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'घर बरकत आई। धन्य। अल्हम्दुलिल्लाह। दुआ में खास याद रखे!'

मुस्लिम बेटियों के लिए ट्रेंडिंग नाम

नाम (Name) अंग्रेजी स्पेलिंग (English) अर्थ (Meaning)
आयत Ayat कुरान की आयतें, पवित्र
अनाबिया Anabia जन्नत का दरवाजा
इनाया Inaya अल्लाह का तोहफा, देखभाल
अदीरा Adira मजबूत, शक्तिशाली
अफीफा Afifa पवित्र, शुद्ध
आईरा Aira सम्मानित, कुलीन
अलीजाह Alizah खुशी, आनंद
अमल Amal उम्मीद, आशा
अनीसा Aneesa वफादार दोस्त
अर्वा Arwa ताज़गी, पहाड़ी बकरी
अदीबा Adiba शिष्ट, शिक्षित
आफरीन Afreen सुंदर, प्रोत्साहन
आलिया Aaliyah उच्च, ऊंचा स्थान
आमिना Amina भरोसेमंद, सुरक्षित
अमीरा Amira राजकुमारी, नेता
अक्सा Aqsa दूर की, मस्जिद का नाम
अतीका Atiqa प्राचीन, स्वतंत्र
अज़का Azka बहुत पवित्र, शुद्ध
सायरा Saira राजकुमारी, यात्री
सना Sana चमक, रोशनी
ज़ोया Zoya प्यार, जीवन
ज़ायरा Zaira गुलाब, मेहमान
सफ़ा Safa मासूमियत, शुद्धता
सारा Sarah शुद्ध, खुशमिजाज
ज़ारा Zara फूल, शहजादी
सिदरा Sidra जन्नत का एक पेड़
सुहाना Suhana सुंदर, सुखद
ज़ुलेखा Zulekha बेहद खूबसूरत
शायरा Shayra कवयित्री
शिफा Shifa आरोग्य, स्वास्थ्य
सालेहा Saleha नेक, सदाचारी
सहर Sehar सुबह, भोर
हयात Hayat जिंदगी, जीवन
हुरैन Hoorain जन्नत की सुंदरी
मिराज Miraj ऊंचाई, उन्नति
मायरा Myra महकती हुई, प्रिय
महिरा Mahira कुशल, एक्सपर्ट
हफ़्सा Hafsa शेरनी, छोटा बच्चा
मिन्नत Minnat दुआ, मेहरबानी
मरियम Maryam पवित्र महिला, फूल
मेहर Meher दया, कृपा
हनिया Haniya खुश, सुखी
हिबा Hiba उपहार, भेंट
हम्दा Hamda अल्लाह की तारीफ
इफरा Ifra पहचान, ऊँचाई
इरम Iram स्वर्ग का बगीचा
इरशा Irsha अल्लाह का मार्गदर्शन
इशरत Ishrat खुशी, सोहबत
फलक Falak आसमान, सितारा
नूर Noor दिव्य प्रकाश
रूही Roohi आत्मा से जुड़ी
रिदा Rida अल्लाह की मर्जी
कियारा Kiara गहरे बाल वाली, रोशनी
लाइबा Laiba जन्नत की सबसे सुंदर महिला
निदा Nida पुकार, आवाज
अर्श Arsh आसमान, सिंहासन
कनिका Kanika छोटा अनाज (यूनिक मुस्लिम टच)
जिया Ziya चमक, रोशनी
जै़नब Zainab पिता का गौरव, सजावटी वृक्ष
नायरा Naira चमकदार, शानदार
मिश्कत Mishkat दीपक रखने का ताख (रोशनी)
नताशा Natasha अल्लाह का तोहफा
नाज़िया Nazia गर्व करने वाली
नबीला Nabila कुलीन, नेक
रहीमा Raheema दयालु, मेहरबान
राइसा Raisa नेता, रानी
रिज़वाना Rizwana खुशी, जन्नत का रक्षक
रुबीना Rubina धन्य, रत्न
सादिया Sadia सौभाग्यशाली
ताहिरा Tahira शुद्ध, पवित्र
तनीषा Tanisha खुशी, परी
उमैरा Umaira दीर्घायु, रहने वाली
उज़मा Uzma महानतम
वहीदा Waheeda अद्वितीय, अकेली
वरदा Warda गुलाब का फूल
यासमीन Yasmin चमेली का फूल
यसरा Yusra संपन्न, समृद्ध
ज़ोहरा Zohra शुक्र ग्रह, चमकदार
ज़ुबैदा Zubaida शुद्ध, उत्कृष्ट
शगुफ़्ता Shagufta खिला हुआ फूल
शबाना Shabana रात की रानी
परवीन Parveen तारों का समूह
नगमा Nagma गीत, धुन
मुस्कान Muskan मुस्कुराहट
इनायत Inayat कृपा, उपहार
इशाल Eishal जन्नत का फूल
अरीबा Areeba बुद्धिमान, चतुर
आशिया Ashia उम्मीद, जीवन
फ़िज़ा Fiza हवा, वातावरण
गुल Gul फूल
गुलशन Gulshan फूलों का बगीचा
इफ़्फ़त Iffat शुद्धता, मर्यादा
इम़ाना Imana विश्वास, आस्था
जवेरिया Javeria खुशियां बांटने वाली
कनीज़ Kaneez सेवक (सम्मानजनक संदर्भ)
खदीजा Khadija भरोसेमंद (पैगंबर की पत्नी)
कुलसुम Kulsum भरी हुई गालों वाली, सुंदर
मदिहा Madiha प्रशंसनीय
नफीसा Nafisa कीमती, बहुमूल्य
राफिया Rafia ऊंचे दर्जे वाली
समीरा Samira रात की साथी (बातचीत करने वाली)
शकीला Shakila सुंदर, आकर्षक
तय्यबा Tayyaba शुद्ध, अच्छी
ज़रीन Zareen सुनहरी, सोने जैसी

Story first published: Saturday, May 2, 2026, 9:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion