Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hair Cutting in Pregnancy: प्रेगनेंट महिलाओं को बाल कटवाने चाहिए या नहीं? जानें सही जवाब
Is Hair Cutting Safe During Pregnancy : प्रेग्नेंसी बहुत ही नाजुक दौर होता है। इस दौरान महिलाएं हर वो चीज करने से बचती हैं जो उनकी प्रेग्नेंसी को प्रभावित कर सकती हैं। इन्हीं में से एक चीज हैं जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान करने से कतराती हैं, वो हैं हेयर कटिंग। जी हां, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं बाल कटवाना शुभ नहीं मानती हैं। इसे लेकर कई सारे मिथक मौजूद हैं।
जैसे कुछ लोगों का मानना है कि गर्भावस्था में हेयर कट करने से बच्चे गंजे पैदा होते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहती हैं प्रेग्नेंसी में बाल कटवाने से बच्चों की आंखे कमजोर होती हैं। आइए जानते हैं कि क्या सच में प्रेग्नेंसी में बाल कटवाने से असर बेबी पर पड़ता हैं?

धार्मिक मान्यता
शास्त्रों के मुताबिक बाल जीवन शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। ऐसे में बाल कटवाने से इनमें कमी आती है और शरीर बीमारियों और नकरात्मक ऊर्जा की तरफ आकर्षित होता है। इस वजह से शरीर कमजोर हो जाता है। इस वजह से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बाल कटवाने की मनाही होती है।
फैक्ट
जब आप प्रेग्नेंट होते हैं तो शरीर में हार्मोनल बदलावों के वजह से आपके बाल बेजान और सूखे हो जाते हैं। इसलिए बाल कटवाने से बाल सुंदर और अच्छे दिख सकते हैं। सबसे बड़ी बात बाल कटवाना कोई आक्रामक प्रक्रिया नहीं है जो आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर असर डालें। हेयर कटिंग और और आपके बेबी के डवलपमेंट के बीच कोई लिंक नहीं हैं। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं बेझिझक बाल कटवा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में बाल कटवाने चाहिए या नहीं?
गर्भावस्था के दौरान बाल कटवाना या न कटवाना एक महिला की पर्सनल च्वॉइस होनी चाहिए। इस दौरान वो अपने बाल लंबे रखना चाहती है या छोटा यह महिला अपने कम्फर्ट के अनुसार निर्णय ले सकती हैं। इस बात की गांठ बांध लें कि गर्भावस्था में बाल कटवाने से कोई झंझट या परेशानी नहीं होती है। हेयर कटिंग गर्भावस्था या आपके बच्चे को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता हैं।
प्रेग्नेंसी में बाल कटवाते हुए इन बातों का रखें ध्यान
- ऐसी जगह से बाल कटवाएं जहां ज्यादा भीड़ न हो। कम भीड़ वाली जगह पर आपको अंटेशन भी ज्यादा मिलेगी और आप भी कम्फर्टेबल महसूस करेंगे। इसके अलावा अगर होम सर्विस मिल जाए तो बहुत बढ़िया हैं।
- पार्लर की हाइजीन पर ध्यान दें।
- जिस चेयर पर बैठकर हेयरकटिंग लेने वाली हैं उसकी सेटिंग जरुर चैक कर लें।
- हेयरकट के दौरान ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचे और हानिकारक केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचे।



Click it and Unblock the Notifications
