Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
प्रियंका चोपड़ा से लेकर एकता कपूर तक करवा चुकी हैं एग फ्रीजिंग, जानिए इससे जुड़े Myths और Facts
Myths VS Facts about Egg Freezing: एग फ्रीजिंग की तकनीक उन महिलाओं में काफी लोकप्रिय हो रही है, जो करिअर के चलते बड़ी उम्र में मां बनने का फैसला लेती है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई एक्ट्रसेस ने एग फ्रीजिंग करवाने का खुलासा किया है।
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा, मोना सिंह, एकता कपूर और हाल ही में मां बनी तेलगू सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना एग फ्रीजिंग की बात कबूली कर चुके हैं। एग फ्रीजिंग को लेकर कई मिथक भी फैले हुए हैं जिनके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि एग फ्रीजिंग से जुड़े इन मिथकों के पीछे कितनी सच्चाई है।

क्या है एग फ्रीजिंग?
एग फ्रीजिंग में महिला की ओवरी से एग को निकालकर स्टोर कर के रखा जाता है और जब कोई महिला मां बनना चाहती है, तो इसी एग से उन्हें कंसीव करवाया जाता है। पहली बार इस तरीके से 1986 में बच्चे का जन्म हुआ था।
मिथक : एग फ्रीजिंग का पड़ता है महिलाओं की फर्टिलिटी पर असर
फैक्ट: इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है कि एग फ्रीजिंग का महिलाओं की फर्टिलिटी या उनके नैचुरली कंसीव करने की क्षमता पर कोई असर पड़ता है।

मिथक : एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया में दर्द होता है?
फैक्ट: आमतौर पर एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया सुरक्षित होती है। कुछ महिलाओं को ओवेरियन स्टिमुलेशन के दौरान थोड़ी असहजता या पेट फूलने की शिकायत हो सकती है। बेहोश कर के ओवरी से एग निकालने की प्रक्रिया की जाती है जिससे थोड़ा दर्द या असहजता महसूस हो सकती है।
मिथक : एग फ्रीजिंग की वजह से मेनोपॉज जल्दी हो जाता है?
फैक्ट: ये पूरी तरह से गलत है। एग फ़्रीज़िंग से मेनोपॉज जल्दी नहीं होता है। एक महिला का शरीर हर महीने कई अंडे बनाता है। एग फ़्रीज़िंग प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर अंडों का एक पूरा सेट हटा देते हैं, जिसका भविष्य में प्रजनन क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। एग फ़्रीज़िंग से मेनोपॉत प्रभावित नहीं होता है।
मिथक: किसी भी उम्र में करवा सकते है एग फ्रीजिंग
फैक्ट: बेहतर रिजल्ट के लिए एग फ्रीजिंग के लिए सही उम्र 20's के आखिर और 30's की शुरुआत में मानी जाती है। महिला की उम्र बढ़ने के साथ उनके एग की क्वालिटी और क्वांटिटी भी कम होती चली जाती है जिसकी वजह से उनका फ्रीज किए गए एग से सफलतापूर्वक कंसीव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप एग फ्रीजिंग करवाना चाहती हैं कि तो किसी अच्छे फर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह और मदद लें।



Click it and Unblock the Notifications