Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Myths vs Facts: बेबी बंप के शेप से मालूम चल जाता है लड़का होगा या लड़की, जानें सच है या झूठ
प्रेगनेंसी के 9 माह हर मां बनने वाली महिला को सबसे ज्यादा उत्सुकता ये बात जानने में होती हैं कि उसकी होने वाली संतान लड़का होगी या लड़की। कई बार घर की बुजुर्ग महिलाएं मां बनने वाली महिला के पेट की लंबाई-चौड़ाई, खान-पान और हाव-भाव देखकर ही अनुमान लगा लेती थी कि लड़का होगा कि लड़की।
अक्सर आपने भी सुना होगा कि ऐसा है तो लड़का होगा और ऐसा है तो लड़की होगी। तो आइए जानते हैं कि गर्भावस्था में पेट का आकार और बच्चे के लिंग को लेकर प्रचलित मिथक और उनके फैक्ट:

मिथक: यदि आपका पेट नुकीला है, तो आपको लड़का होगा?
तथ्य: आपके पेट के आकार का आपके बच्चे के लिंग से कोई लेना-देना नहीं है। आपके पेट का साइज और शेप कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे आपके शरीर का प्रकार, आपके बच्चे की स्थिति और आपके बच्चे के आसपास एमनियोटिक द्रव की मात्रा। इस बात को ऐसे समझे, यदि आपके बच्चे के आसपास अधिक मात्रा में एमनियोटिक द्रव है, तो आपका पेट बड़ा और गोल नजर आ सकता है। यदि आपके गर्भस्थ शिशु की स्थिति नीचे की ओर है, आपका पेट नुकीला दिखाई दे सकता है। ये कुछ चीजे हैं जिसकी वजह से बेबी बंप का शेप अलग-अलग दिखाई देता है।
मिथक: अगर पेट नीचे की और झुका है तो लड़का होगा?
तथ्य: आपने भी अक्सर बुजुर्ग महिलाओं को ये कहते हुए कि सुना होगा कि अगर आपका बेबी बंप नीचे की तरफ झुका हुआ है तो लड़का होगा और अगर ऊपर की ओर उठा हुआ है तो लड़की होगी। लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि बेबी बंप का शेप कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे- आपके पेट का आकार क्या है, पेट की मांसपेशियों की बनावट, गर्भाशय के अंदर बच्चा किस पोजिशन में है, यह आपकी पहली प्रेग्नेंसी है या नहीं आदि।

हार्ट बीट से पता चलता है जेंडर
ऐसा भी माना जाता है कि भ्रूण के हार्ट रेट से पता चल सकता है कि वह लड़का या लड़की। लेकिन यह बात भी सच नहीं है क्योंकि गर्भाशय के अंदर हर भ्रूण का हार्ट रेट औसतन 120 से 160 प्रति मिनट होता है। फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।
मिथक: अगर आपकी हिप्स चौड़े हो गए है तो लड़की होगी?
तथ्य: पुराने जमाने की औरतों का मानना है कि अगर आपके पेट या हिप्स की चौड़ाई बढ़ जाती है, तो लड़की होगी। लेकिन आपको फिर से एक बात बता दे कि चौड़ाई का आपके बच्चे के लिंग से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ महिलाएं दूसरों की तुलना में अधिक चौड़ी होती हैं, लेकिन इससे यह पता नहीं चलता कि आपके गर्भ में लड़का है या लड़की



Click it and Unblock the Notifications
