Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जब बच्चे के निकल रहे हो दांत, प्लास्टिक की जगह दें उन्हें ये नेचुरल टीथर
जब छोटे बच्चों के दांत निकलने शुरु होते हैं तो मसूड़ों में दर्द होने की वजह से वह चिड़चिड़े हो जाते हैं और बात-बात पर रोने लगते हैं। इस वक्त पर बच्चों को शांत करवाना पेरेंट्स के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आपका बच्चा भी दांत निकलने पर दर्द से रो रहा है तो आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से उसे आराम दे सकते हैं।
बच्चों की इस समस्या को देखते हुए बाजार में प्लास्टिक और रबड़ के टीथर मिलने लगे हैं लेकिन यह बच्चें के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं क्योंकि इसमें बहुत से केमिकल होते हैं।

ठंडा कपड़ा रखें
बच्चों के मुंह में ठंडा कपड़ा या टीथर रख दें, इससे उनके मसूढ़ों को बहुत आराम मिलेगा। ध्यान रहे ज्यादा ठंडा भी न रखें वरना इससे नुकसान हो सकता है।
नेचुरल टीथर दे
पुराने समय से ही बच्चों के दांत निकलने के दौरान नेचुरल टीथर दिया जाता था, ताकि बच्चे उससे चबाएं और उनके दांतों की खुजली खत्म हो जाए। ताकि उनका चिड़चिड़ापन कम हो जाए। नेचुरल टीथर में गाजर, मूली, चुकंदर जो सब्जियां थोड़ी सख्त होती हैं। वो जो बच्चों के मसूड़ों में अच्छी तरह से दबाव बनते हैं। उससे बच्चे की खुजली काफी हद तक खत्म हो जाती है।
फ्रोजेन गाजर का स्टिक दें
अपने छोटे बच्चों के मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए एक गाजर लेकर उसे अच्छे से साफ करें, फिर स्क्रैप करके काट लें। काटने के बाद इसे फ्रिज में रख दें थोड़ी देर ठंडा होने के लिए। पर ध्यान रखें कि गाजर की स्टिक जितनी मोटी होगी, उतनी जल्दी बच्चा इसे तोड़ नहीं पाएगा और इसे ज्यादा देर तक चबाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
