Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
November Born Baby Names: नवंबर में जन्मे बेटे और बेटी को दें ये यूनिक और मीनिंगफुल नाम, देखें लिस्ट
November Born Baby Names In Hindi: हमारा नाम न सिर्फ हमारी पहचान होता है, बल्कि हमारे स्वभाव और किस्मत पर भी गहरा असर डालता है। यही वजह है कि हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए नाम चुनने में काफी समय लगाते हैं। हर पेरेंट्स अपने बच्चे को ऐसा नाम देना चेहरे हैं, जो सुंदर, यूनिक और अर्थपूर्ण हो। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नवंबर के महीने को कार्तिक का महीना कहा जाता है, जो एक बेहद पवित्र महीना मन जाता है। इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चे बेहद खास माने जाते हैं। नवंबर के महीने में जन्म लेने वाले बच्चे समझदार, आत्मविश्वासी और रचनात्मक स्वभाव वाले होते हैं। अगर आपके घर नवंबर में नन्हा मेहमान आया है या आने वाला है, तो अब वक्त है उसके लिए एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम चुनने का। इस लेख में नवंबर में जन्मे लड़कों और लड़कियों के लिए कुछ यूनिक, मॉडर्न और शुभ अर्थ वाले नामों की लिस्ट दी जा रही है, जिन्हें आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं -

नवंबर में जन्मे लड़कों के लिए नाम
आदिव
यह नाम भगवान जैसे शांत और उज्ज्वल स्वभाव का प्रतीक है। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एक यूनिक नाम की तलाश में है, तो यह नाम उसके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा।
रिवांश
रिवांश का अर्थ है 'सूर्य की किरण'। यह नाम ऊर्जा, रोशनी और सकारात्मकता का प्रतीक है, जो आपके बच्चे के जीवन को उज्जवल बनाएगा।
अयन
यह भगवान विष्णु का एक नाम है, जो स्थिरता और सुरक्षा दर्शाता है। यह नाम यूनिक होने के साथ ही अर्थपूर्ण भी है। आप अपने लाडले को यह नाम दे सकते हैं।
विहान
विहान का अर्थ है 'सुबह की पहली किरण'। यह नाम नई शुरुआत और आशा का प्रतीक है, जो आपके बच्चे के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
कार्तिक
भारतीय कैलेंडर में आने वाले एक माह कार्तिक माह होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस महीने को बेहद शुभ और पवित्र जाता है। इस नाम का अर्थ होता है साहस और आनंद प्रदान करना। यह नाम आपके नवंबर में जन्मे बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा।
आर्जव
आर्जव का अर्थ होगा है सादगी और सच्चाई। यह नाम आपके बच्चे में ईमानदारी और सहजता का भाव लाएगा। आप अपने बेटे को यह यूनिक और प्यारा नाम दे सकते हैं।
रिदान
सुनने में बिल्कुल खास लगने वाला यह नाम समझदारी और ज्ञान का प्रतीक है। बेटे का नाम र अक्षर से रखना है तो रिदान एक बेहद यूनिक नाम है।
देवांश
देवांश का अर्थ होता है 'ईश्वर का अंश'। यह नाम दिव्यता और अच्छाई से जुड़ा है, जो आपके बच्चे के व्यक्तित्व को निखारेगा।
ईशान
ईशान, भगवान शिव का नाम होने के साथ-साथ शक्ति और सकारात्मकता का भी प्रतीक है। आपके बेटे के लिए यह नाम बेहद शुभ रहेगा।
निर्वाण
बेटे का नाम निर्वाण भी रख सकते हैं। शांति और आत्म-संतोष दर्शाने वाला यह नाम जीवन में स्थिरता और सुकून का भाव रखता है।
नवंबर में जन्मी लड़कियों के लिए नाम
आव्या
आप अपनी लाडली बेटी को आव्या नाम दे सकते हैं। आव्या का मतलब होता है शुद्ध और पवित्र आत्मा।
कियारा
नवंबर के महीने में जन्मी अपनी गुड़िया का नाम कियारा रख सकते हैं। कियारा का मतलब होता है उज्ज्वल, चमकदार और रोशनी। नवंबर प्रकाश माह है इसलिए यह नाम आपकी बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा।
रिधिमा
बेटी को रिधिमा नाम भी दे सकते हैं। इसका मतलब होता है प्रेम और स्नेह से भरी। अपनी प्यारी और दुलारी बच्ची के लिए आप यह नाम चुन सकते हैं।
तन्वी
तन्वी एक बेहद खूबसूरत और यूनिक नाम है। इसका अर्थ है नाजुक और सुंदर।
मिशिका
मिशिका का अर्थ होता है भगवान का वरदान। अगर आपकी बेटी आपके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है, तो यह नाम उसके लिए एकदम सही रहेगा।
वेदिका
वेदिका नाम भी बेहद खूबसूरत है। वेदिका का मतलब होता है पवित्र स्थान या ज्ञान का आधार।
अन्वी
अन्वी नाम देवी लक्ष्मी का नाम, जो सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। यह नाम आपकी बेटी के जीवन में खुशहाली लाएगा।
ईशानी
इस महीने में जन्मी बच्ची के लिए ईशानी नाम भी चुन सकते हैं। ईशानी का मतलब है भगवान शिव की पत्नी। ईशानी का एक अर्थ शक्ति भी होता है।
तालिया
यह नाम बहुत ही कम लोगों ने सुना होगा। इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग की ओस। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक यूनिक नाम की तलाश में हैं, तो इस नाम पर विचार कर सकते हैं।
नायरा
यह नाम आधुनिक और आकर्षक है, जो आजकल के ट्रेंड में भी है। नायरा का मतलब होता चमकती रोशनी।



Click it and Unblock the Notifications
