Latest Updates
-
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ
पाकिस्तान में महिला ने दिया Sextuplets को जन्म, 4.7 बिलियन में एक के साथ होता है ये करिश्मा
What is sextuplets : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक खबर सुनने को आ रही है। जहां एक महिला ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि छह बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। खबरों के अनुसार, 27 साल की इस महिला ने शुक्रवार को एक घंटे के अंदर छह बच्चों को जन्म दिया। पैदा हुए छह बच्चों में से चार लड़के हैं और दो लड़कियां हैं।
सभी बच्चों का वजन 900 ग्राम से कम हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक महिला को डिलीवरी के दौरान काफी दिक्कते आई लेकिन कुछ दिनों में तबीयत में सुधार होगा। डॉक्टर्स ने बताया कि मां और बच्चे सब खैरियत से हैं।

सेक्सटुपलेट्स क्या होता है?
जब दो बच्चे एक साथ पैदा होते हैं उन्हें जुड़वा या ट्वींस कहा जाता है। वहीं एक साथ जन्म लेने वाले तीन बच्चों को टिपलेट्स कहा जाता है। एक साथ पैदा हुए 6 बच्चों को मेडिकल टर्म में सेक्सटुपलेट्स कहा जाता है।
कैसे होती है सेक्सटुपलेट्स प्रेगनेंसी?
सेक्सटुपलेट्स प्रेगनेंसी में एक महिला की कोख में 6 बच्चे होते हैं। जब महिला ओव्यूलेशन के समय एक साथ 6 अंडे पैदा करती है और छह के छह अंडे शुक्राणु से मिलकर निषेचित हो जाते है। या 2 से 3 तीन अंडे निषेचन के बाद अलग-अलग निषेचित अंडों में विभाजित हो जाते हैं तो इस तरह की प्रेगनेंसी देखने को मिलती है।
इस तरह की प्रेगनेंसी दुलर्भ होती है। वेरीवेल फैमिली डॉट कॉम के अनुसार 4.7 बिलियन लोगों में से किसी एक को ही सेक्सटुपलेट्स होता है। प्रीनेटल अल्ट्रासाउंड में ही इस तरह की प्रेग्नेंसी का पता चलता है। इसमें अलग-अलग 6 हार्टबीट सुनाई देती हैं। इस प्रेगनेंसी में कॉम्पिलेकेशन होने का खतरा ज्यादा होता है।



Click it and Unblock the Notifications