Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बच्चे को परफ्यूम और डिओडोरेंट लगाना कितना सुरक्षित है? जानें इसके साइडइफेक्ट
कई लोग अक्सर पार्टी में जाने से पहले या कहीं घूमने जाते वक्त खुद को परफ्यूम में नहाते ही है, लेकिन अपने बच्चों को भी महकाने के लिए परफ्यूम और डिओ का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बच्चों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है जिस कारण बच्चों की स्किन पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है।
आपके बच्चे को किसी तरह की एलर्जी, या सांस की समस्या होने से बचाने के लिए डॉक्टर भी उन्हें परफ्यूम और डिओडोरेंट का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अगर आप अपने बच्चे को परफ्यूम लगाते हैं तो एक बार इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जान लें। किए गए हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपकों परफ्यूम के द्वारा बच्चों की स्किन को होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. स्किन एलर्जी
परफ्यूम और डिओडोरेंट में मौजूद रंग, सुगंध और केमिकल आपके बच्चे की सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे बच्चे की स्किन पर रेडनेस, खुजली, रैसेज, स्किन पर एलर्जी की समस्या हो सकती है।
2. एलर्जी की समस्या
बच्चे एलर्जी को लेकर ज्यादा सेंसिटिव होते हैं, और परफ्यूम या डिओडोरेंट की स्ट्रॉन्ग फ्रेग्नेंस उनके एलर्जी की समस्या को ट्रिगर कर सकती है, जिससे छींकें, खांसी, आंखों में पानी, या सांस लेने में समस्या हो सकती है।
3. सांस से जुड़ी समस्या
परफ्यूम और डिओडोरेंट की महक एक बच्चे के विकसित हो रहे सांस प्रणाली के लिए बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो सकती है, जिससे सांस लेने में मुश्किल हो सकती है, कई बार बच्चों में इस समस्या के कारण अस्थमा की बीमारी भी होने का खतरा बढ़ जाता है।
4. केमिकल से स्वास्थ्य पर पड़ता है असर
कई परफ्यूम और डिओडोरेंट में फ्थालेट्स, पैराबेन्स या एल्कोहल जैसे केमिकल पदार्थ होते हैं, जो स्किन के माध्यम से शरीर में मिल जाते हैं। बच्चे बच्चे का शरीर अभी विकसित हो रहा होता है, और इन केमिकल्स के से संपर्क में आने से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
5. इंफेक्शन का खतरा
परफ्यूम या डिओडोरेंट को बच्चे की स्किन पर लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर परफ्यूम या डिओडोरेंट बच्चों के मुंह या आंखों के पास लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
