Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
Parenting Tips: बोर्ड एग्जाम देने वाला है बच्चा तो ऐसे करवाएं उसकी तैयारी, अच्छे मार्क्स से होगा पास
Tips To Prepare Child For Board Exam: बोर्ड्स एग्जाम कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले हैं। सीबीएसई सहित अन्य राज्यों की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। ऐसे में, बच्चे परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में, बच्चों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स की चिंता भी बढ़ गई है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाए और जीवन में खूब तरक्की करे। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में पेरेंट्स बच्चों पर अच्छे मार्क्स लाने का प्रेशर बनाने लगते हैं, जिसके कारण बच्चे तनाव में आ जाते हैं। अगर आपका बच्चा भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाला है, तो एक अच्छे पेरेंट्स होने के नाते आपका यह कर्तव्य बनता है कि आप अपने बच्चे को परीक्षा की तैयारी और परीक्षा के तनाव से मुक्त होने के लिए अच्छी सलाह दें। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बच्चे को परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए उसकी मदद कर सकते हैं।

बच्चे की परेशानी को समझें
अगर आपका बच्चा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे है और वह परीक्षा को लेकर बहुत ज्यादा तनाव में है, तो आपका यह कर्तव्य बनता है कि आप सबसे पहले उसकी परेशानी को समझें और उसकी समस्याओं का समाधान भी दें। इससे आपका बच्चा रिलैक्स महसूस करेगा और शांत मन के साथ परीक्षा में बैठ सकेगा।
बच्चों के लिए टाइम टेबल बनाएं
अगर आपका बच्चा भी इस साल बोर्ड परीक्षा में बैठने वाला है और आप चाहते हैं कि वह अच्छे मार्क्स स्कोर करे, तो उसकी पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल बनाएं। लेकिन ध्यान रखें कि बच्चे की क्षमता के अनुसार ही टाइम टेबल बनाएं। अगर आप एक बहुत स्ट्रिक्ट टाइम टेबल बना देंगे, तो बच्चा बोर हो जाएगा और उसे फॉलो नहीं कर पाएगा।
मुश्किल विषय को पहले पढ़ने की सलाह दें
बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में, आप अपने बच्चे को सबसे मुश्किल विषय को पहले पढ़ने की सलाह दे। अगर एक बार वह टफ विषय को कवर कर लेगा, तो उसके लिए सारा सिलेबस पूरा करना आसान हो जाएगा। साथ ही, उसे पढ़ाई के साथ वह शॉर्ट नोट्स बनाने की भी सलाह दें, जिससे उसे रिवीजन करने में आसानी होगी।
कॉन्सेप्ट समझकर पढ़ने को कहें
ज्यादातर बच्चे अच्छे मार्क्स लाने के लिए रट्टा मार कर एग्जाम देने की कोशिश करते हैं। ऐसे में, आपको चाहिए कि आप अपने बच्चे को समझाएं कि उसे रट्टा मारकर नहीं, बल्कि टॉपिक के कॉन्सेप्ट समझकर पढ़ना चाहिए। इससे वह कम समय में और बेहतर तरीके से बोर्ड एग्जाम के लिए तैयारी कर सकता है।
खाने-पीने व नींद का पूरा ध्यान रखें
पढ़ाई के साथ-साथ आपके बच्चे के सही खानपान और अच्छी नींद का महत्व भी समझाएं। ऐसे में, अपने बच्चों को हेल्दी खान की सलाह दें और उन्हें यह भी बताएं कि वह रात भर पढ़ाई ना करें, बल्कि 8 घंटे की नींद रोजाना अवश्य लें ताकि परीक्षा के दौरान उनका दिमाग तरोताजा रहे।



Click it and Unblock the Notifications
