Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
अगर चाहते हैं कि बच्चा बोले फर्राटेदार इंग्लिश, बस फॉलो करें ये सिम्पल टिप्स
आजकल ज्यादात्तर पैरेंट्स की सोच बन गई है कि बेहतर फ्यूचर के लिए बच्चे को इंग्लिश आनी बेहद जरुरी है। बच्चों की अच्छी इंग्लिश के लिए बेहद जरुरी है कि उसके आसपास ऐसा माहौल बनाया जाए, जिससे वो आसानी से अंग्रेजी भाषा को आसानी से सीखना शुरु करें।
क्योंकि आपको बता दें कि बच्चे किताबों से जल्दी अंग्रेजी दिलचस्पी लेकर नहीं सिखते हैं। आसपास की बातें और चीजों से बच्चे जल्दी चीजें पिक करते हैं। हालांकि आप कुछ टिप्स की मदद लेकर बच्चों को आसानी से अंग्रेजी सिखा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे शानदार टिप्स के बारे में जो बच्चों को अंग्रेजी इम्प्रूव करने में मदद करेंगे।

अंग्रेजी मूवीज की आदत डालें
अगर आपका बच्चा छोटा है तो उसे अंग्रेजी की कविताएं सुनाने की आदत डालें। कहा जाता है कि सुनने से हमें सबसे ज्यादा याद होता है। वहीं अगर आपका बच्चा बड़ा है तो उसे किड्स बेस्ड इंग्लिश मूवीज दिखाने की आदत डालें। इससे बच्चा जल्दी इंग्लिश को समझना और बोलना सीखेगा।
डिक्शनरी के ले मदद
घर पर अंग्रेजी सीखने के लिए डिशक्नरी यानी शब्दकोश का इस्तेमाल करें। यह सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इससे शब्दों के उच्चारण, स्पेलिंग और अर्थ के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। इसके अलावा अच्छी अंग्रेजी आने के लिए हमें डेली रुटीन में बोलने के लिए ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी में शब्द आने चाहिए। आपको बस अपने बच्चों को रोजाना डिक्शनरी से 20 शब्दों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में याद कराना है। ऐसा करने पर धीरे-धीरे अंग्रेजी का ज्ञान प्राप्त होने लग जाता है।
शब्दों को बार-बार दोहराएं
जब बच्चे किसी इंग्लिश वर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करें। इससे बच्चा उन शब्दों और वाक्यों का प्रयोग बार-बार करेगा और उन्हें इस्तेमाल करेगा और ऐसे उनका मीनिंग भी समझेगा।
उसे बोलने दे बीच में न टोंके
जब बच्चे इंग्लिश में कुछ बोलते हैं, तो उन्हें बीच में टोकना सही बात नहीं है। गलत बोलते बोलते हुए ही बच्चे सही बोलना सीखते हैं। बाद में उम्र के साथ-साथ उसकी ग्रामर को सही करें। अगर बच्चे को बोलते हुए टोकेंगे, तो इसका असर उसकर फ्लुएंसी पर पड़ेगा। साथ ही उसका आत्मविश्वास कमजोर होगा।
फ्री कोर्स
अपने बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए आप यूट्यूब पर मुफ्त कोर्स की भी मदद ले सकते हैं। मॉय ग्रेट लर्निंग और ऑक्सफोर्ड ऑनलाइन इंग्लिश जैसी कई वेबसाइट पर फ्री इंग्लिश क्लासेस और कोर्स के विकल्प मौजूद हैं।



Click it and Unblock the Notifications
