Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बच्चे को पढ़ने के लिए हॉस्टल भेजने की कर रहे हैं प्लानिंग, उन्हें जरूर सिखाएं ये जरूरी बातें
आज के समय में वर्किंग पेरेंट्स अपने बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। जिस कारण उनके बेहतर भविष्य के लिए अक्सर उन्हें हॉस्टल में पढ़ने के लिए भेज देते हैं। ताकि बच्चे वहां अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह से फोकस कर पाएं और घर की समस्याओं से भी उन्हें दूर रखां जा सकें।
एक बच्चे के लिए अपने माता-पिता को छोड़ कर हॉस्टल जाना जितना मुश्किल होती है, उतना ही मुश्किल पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों को हॉस्टल भेजना है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों को हॉस्टल भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बच्चे को कुछ चीजे जरूर सिखाएं। ताकि वो हॉस्टल में रहकर अपना ख्याल अच्छे से रख सकें।

बच्चे को बनाएं आत्मनिर्भर
हॉस्टल भेजने वाले बच्चों को इंडिपेंडेंट कैसे रहना ये सिखाना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से बच्चों में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, और वो अपनी जिम्मेदारियां लेने के लिए भी तैयार रहेंगे। बच्चे को अपने जीवन के छोटे मोटे निर्णय खुद लेने दें। अगर आप बच्चे के हर निर्णय लेने लगेंगे तो हॉस्टल लाइफ में उन्हें आपके बिना कोई काम करने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
बच्चे को जरूर सिखाएं डिसिप्लिन
हॉस्टल भेजने से पहले बच्चों को थोड़ा डिसिप्लिन में रहना जरूर सिखाएं। ताकि हॉस्टल जाते ही वहां के रूल्स के कारण उन्हे वहां रहने में ज्यादा समस्या का सामना न करना पड़े। आप अपने बच्चे को अपना बिस्तर उठना, बेड शीट बिछाना सिखाएं। अपने सामान को व्यवस्थित करके सही जगह पर रखना सिखाएं। इससे उन्हें हॉस्टल में अपना काम खुद करने की आदात आसानी से पड़ जाएगी।
दोस्ती करना सिखाएं
हॉस्टल में अपने परिवार से दूर रहने वाले बच्चों के लिए उनके रूम मैट्स और कल्स फ्रेंड ही उनका परिवार होते हैं। ऐसे में बच्चों को दूसरों से दोस्ती करना सिखाएं। किसी के साथ मिल जुलकर कैसे रहते हैं, दोस्तों को दुख-सुख में कैसे काम आते हैं, ये सारी बातें बच्चों को बतानी बहुत जरूरी होती है। अगर बच्चे को अकेले रहने की आदत होगी या किसी के साथ घूलने-मिलने में समय लगता होगा तो हॉस्टल लाइफ उनके लिए काफी मुश्किल हो सकती हैं।
बच्चे को सिखाएं मनी सेविंग टिप्स
हर बच्चे को पैसे सोच समझ कर खर्च करने के बारे में सिखाना चाहिए। लेकिन हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को पैसों की सही प्लानिंग आना बेहद जरूरी है। क्योंकि हॉस्टल में बच्चे को अपने पॉकेट मनी के हिसाब से ही पूरा महीना निकालना होता है। ऐसे में अगर वो गलत तरीके से पैसे खर्च करेंगे तो उनके लिए यह एक समस्या बन सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
