Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Parenting Tips: फर्स्ट टाइम कॉलेज जा रही है आपकी लाडली, तो ये सब बातें उससे जरूर शेयर करें
आज के समय में लोग बेटियों की पढ़ाई लिखाई को भी बेटों के बराबर महत्व देने लगे हैं। लड़कियां भी अब स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज जाने लगी हैं। ऐसे में अगर आपकी बेटी भी कॉलेज जाने के लिए तैयार है, तो आपके मन में भी कई तरह के सवाल आ रहे होंगे, और कॉलेज भेजने से पहले आपके मन में भी अपनी लाडली को लेकर अजीब सा डर बैठा होगा। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने बेटी को कॉलेज भेजने से पहले कुछ जरूरी बातें बताएं और सीखाएं, ताकि वो गलत संगत से दूर रह सकें और अपनी लाइफ में कामयाब हो सकें।

1. शारीरिक और मानसिक सेहत का रखें ख्याल
कॉलेज लाइफ में पढ़ाई के साथ आगे के करियर को लेकर भी बच्चों में तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चे को फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ख्याल रखने की सलाह दें। उसे पर्याप्त अच्छी नींद लेने, हेल्दी खाना खाने औऱ रेगुलर एक्सरसाइज करने की सलाह दें।
2. दूसरों बच्चों से करें दोस्ती
अपनी बेटी को सिखाएं की वो सबसे मिलजुल कर रहें, सबकी दोस्त बनने की कोशिश करें, लेकिन किसी की बातों में आकर गलत रास्ते पर न जाएं। सही गलत की पहचान करना उसे बताएं और अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दें।
3. हर लेक्चर है जरूरी
कॉलेज में बच्चे क्लास लेने से ज्यादा लेक्चर बंक मारना पसंद करते हैं। लेकिन आप अपनी लाडली को बताएं कि कॉलेज में हर लेक्चर लेना उसके लिए जरूरी है। थोड़ी सी मस्ती करने के लिए वो अपने लेक्चर्स बंक न करें। ऐसे बच्चों से उन्हें दूर रहने की सलाह दें, जो उन्हें लेक्चर बंक कर घूमने की सलह दें।
4. कूल दिखने के लिए न करें नकल
कॉलेज में जाते ही बच्चों में एक दूसरे से ज्यादा कूल दिखने की होड़ लग जाती है। कुछ बच्चों का ऐसे ग्रूप बन जाता है जो खुद को बहुत कूल दिखाने की कोशिश करते हैं। अपने बच्चों को समझाएं की कूल होना जरूरी नहीं अच्छा इंसान होना जरूरी है। साथ ही उन्हें ये भी बताएं कि वो कूल दिखने के लिए दूसरें बच्चों को कॉपी न करें।
5. सही गलत की करें पहचान
टीनेज में लोगों को या उनकी नियत को समझना आपकी बेटी के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप उसे लोगों बताएं कि वो रियल और फेक लोगों में अंतर कर सकें। क्योंकि कॉलेज की दोस्ती लंबे समय के लिए होती है, ऐसे में अगर वो गलत लोगों से दोस्ती कर बैठेगी तो इसका असर उसके जीवन पर भी पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
