Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Parenting Tips: बच्चों की परवरिश के लिए नीता अंबानी ने बनाए थे ये स्ट्रिक्ट रूल, पैरेंट्स के बहुत काम आएंगी
Parenting tips from Nita Ambani : नीता अंबानी जितनी अच्छी बिजनेसवुमन हैं, उतनी ही लाजवाब मां भी हैं। रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन और फाउंडर और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी के पास यूं तो कई जिम्मेदारियां हैं, लेकिन एक मां के रूप में अपनी भूमिका को वह सबसे आगे रखती हैं। अंबानी परिवार की गिनती देश के सबसे अमीर परिवार में होती है, लेकिन इसके बावजूद भी नीता अंबानी ने अपने बच्चों का पालन-पोषण कुछ इस कदर किया है कि वे जमीन से जुड़े हैं।
दरअसल, नीता अंबानी ने कभी भी अपने बच्चों की परवरिश को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती। एक मां के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को सबसे आगे रखा और अपने बच्चों की परवरिश करते हुए कुछ रूल्स को जरूर फॉलो किया।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही पैरेंटिंग टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी नीता अंबानी से सीखना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए-
बच्चों के साथ रहीं स्ट्रिक्ट
नीता अंबानी हमेशा से यह चाहती थीं कि उनके बच्चे समय की कीमत को समझें। इसलिए, वह शुरुआत से ही अपने बच्चों को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रहीं। नीता अंबानी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि उनके बच्चे समय पर खाना खाएं, पढ़ाई करें और साथ ही साथ खेलकूद भी करें। यहां तक कि उन्होंने बच्चों को कभी भी स्कूल बंक नहीं करने दिया। इस तरह स्ट्रिक्ट रहकर उन्होंने बच्चों को जीवन में टाइम मैनेजमेंट के बारे में समझाने की कोशिश की।
हमेशा दिया बच्चों को समय
आज के समय में अधिकतर पैरेंट्स समय ना होने का रोना रोते हैं और अपने बच्चों को सही ढंग से टाइम नहीं देते हैं। लेकिन नीता अंबानी ने कभी भी अपने बच्चों का साथ नहीं छोड़ा। उन्हें घर के अलावा बिजनेस की जिम्मेदारियों को भी संभालना था, इसलिए वह भी अपने बच्चों को कम समय दे पाती थीं। लेकिन वह यह हमेशा सुनिश्चित करती थीं कि जब भी बच्चों को उनकी जरूरत पड़ती थी, वह हमेशा ही उनके साथ होती थीं। अपने काम व करियर के चक्कर में नीता अंबानी ने कभी भी फैमिली व बच्चों को इग्नोर नहीं किया।
पैसों की अहमियत
बच्चों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह कम उम्र से ही पैसों की अहमियत समझें और उन्हें सही तरह से खर्च करें। नीता अंबानी ने भी यह सुनिश्चित किया कि उनके बच्चे पैसे की कद्र करना सीखें। देश के सबसे अमीर परिवार में पैदा होने के बावजूद भी नीता अंबानी ने अपने बच्चों को पैसे ही अहमियत सिखाई। दरअसल, नीता अंबानी ने अपने घर में यह नियम बनाया था कि बच्चों को पॉकेट मनी दी जाए। ऐसे में बच्चों को उतने ही पैसों में अपना खर्चा चलाना होता था। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे बच्चे कम पैसों में भी अपनी जरूरतों को पूरा करना सीख जाते हैं।
बच्चों की एक्टिविटी पर नजर
नीता अंबानी अपनी लाइफ व काम में चाहे जितना भी बिजी रहती हों, लेकिन वह यह जरूर सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें अपने बच्चों की जानकारी हो। बचपन से ही वह यह जरूर देखती थीं कि उनके बच्चे कब कहां जा रहे हैं और क्या कर रहे हैं। आज के समय में अधिकतर पैरेंट्स इतने बिजी रहते हैं कि उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि उनके बच्चे वास्तव में क्या कर रहे हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि बच्चे पर नजर रखना अच्छी बात नहीं है। यकीनन पैरेंट्स को अपने बच्चों को स्पेस देना चाहिए। लेकिन बचपन में बच्चों को अपने भले-बुरे की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में वे अनजाने में गलत लोगों और गलत चीजों की संगत में आ जाते हैं। इसलिए, एक पैरेंट के रूप में आपको अपने बच्चे की एक्टिविटी पर एक नजर जरूर रखनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications