Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Parineeti Chopra: मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा,जानें शुरुआती दिनों में कैसे अपना ख्याल रखे 'राघव' की 'परी'
Parineeti Chopra Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शादी के दो साल बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं, जिसमें उन्होंने दो नन्हे पैरों के साथ 1+1=3 लिखा है। दूसरी वीडियो में परी और उनके पति राघव चड्ढा साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों के द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। इस पोस्ट को देखने के बाद से ही फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। ये खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
हालांकि ये परी और राघव की फैमिली के लिए खुशी की बात है लेकिन इसके साथ ही परिणीति को प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में खास ख्याल रखने की भी जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में कि गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

एक्ट्रेस ने खुद शेयर की गुड न्यूज
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा की शादी सितंबर 2023 में उदयपुर में हुई थी। उनकी शादी का जश्न बहुत ही रॉयल था जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अब शादी के पूरे दो साल बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है कि वो जल्द ही 2 से 3 होने वाले हैं। उन्होंने वीडियो और फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा- हमारा छोटा सा ब्रह्मांड... अपने रास्ते पर है साथ ही धन्यवाद भी व्यक्त किया। उनके इस पोस्ट पर सबसे पहले उनकी प्यारी बहन प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्ट किया और मुबारकबाद दी।
प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में क्यों जरूरी है सावधानी?
परिणीति चोपड़ा के मां बनने की खबर से उनके फैंस बहुत खुश हैं, वहीं कुछ को उनकी सेहत की चिंता भी है। दरअसल, ये उनकी पहली प्रेग्नेंसी है और अभी शुरुआत है तो ऐसे में गर्भावस्था के पहले तीन महीने यानी फर्स्ट ट्राइमेस्टर सबसे नाजुक समय होता है। इस दौरान मां और बच्चे दोनों की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतनी सबसे जरूरी हैं। जैसे कि-
1. संतुलित आहार लें
प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में हेल्थ का सबसे ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। इस समय अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल और सूखे मेवे शामिल करें। ज्यादा तैलीय और जंक फूड से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
2. पर्याप्त आराम करें
शुरुआती दिनों में थकान और नींद ज्यादा आती है। इसलिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूरी है। भारी काम और ज्यादा स्ट्रेस से दूरी बनाएं रखना भी जरूरी है।
3. हानिकारक चीजों से बचें
मां बनना हर महिला के लिए सौभाग्य की बात होती है। प्रेगनेंसी के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है। जैसे कि कैफीन, शराब और धूम्रपान से पूरी तरह बचें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें।
4. हल्का व्यायाम और ध्यान
डॉक्टर की सलाह से हल्की वॉक या योग कर सकती हैं। मेडिटेशन तनाव कम करने और पॉजिटिविटी बनाए रखने में मददगार है।
5. नियमित जांच करवाएं
मां बनने वाली महिला और उनके परिवार वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि समय-समय पर सोनोग्राफी और ब्लड टेस्ट कराना न भूलें। डॉक्टर से प्रेग्नेंसी सप्लीमेंट्स (फोलिक एसिड, आयरन आदि) की जानकारी लें।



Click it and Unblock the Notifications











