Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Perineal care : नॉर्मल डिलीवरी के बाद योनि के आसपास सूखा रखना क्यों होता है जरूरी? जानें कैसे करें सफाई
Perineal care after Normal delivery : नॉर्मल डिलीवरी के बाद, महिलाओं के इंटीमेट एरिया या प्राइवेट पार्ट में बहुत तकलीफ रहती है। इसमें दर्द, सूजन, और कट लगने पर टांके लगे होते हैं। ये सभी परिस्थितियां डिलीवरी के दौरान होने वाले दबाव और खिंचाव का नतीजा होती हैं।
सही देखभाल और साफ सफाई इस समय में बहुत जरूरी होती है। इस जगह इंफेक्शन न फेलें इसलिए इसे सूखा रखा जाता है और त्वचा जल्दी ठीक होती है। इसके अलावा, हल्के और नरम कपड़े पहनना, रोजाना साफ सफाई पर ध्यान देना तेजी से रिकवरी में मदद करता है।

नॉर्मल डिलीवरी के बाद कई बार महिलाओं को वजाइना में टांके लगाए जाते हैं। इस स्थिति में, टांकों का सूखना और उनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। टांके जल्दी और सही से भरने के लिए उन्हें संक्रमण से बचाना आवश्यक है, और यह तभी संभव है जब वे पूरी तरह सूखे रहें।
इंटीमेट एरिया को साफ और सूखा कैसे रखें
पेरिनियल केयर पर विशेष ध्यान दें: योनि वाले एरिया को साफ और सूखा रखें, और पेशाब या मल त्याग के बाद योनि को साफ करने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें। सिट्ज़ बाथ में आप अपने पेरिनियल एरिया को गुनगुने पानी में रखकर उसे कीटाणुओं से बचा सकती हैं।
रोजाना सफाई : रोजाना गुनगुने पानी से इंटीमेट एरिया को धीरे से साफ करें. अगर आप साबुन का इस्तेमाल करती हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह माइल्ड और फ्रेग्रेंस-फ्री हो।
पीएच बैलेंस्ड क्लींजर का इस्तेमाल: इंटीमेट एरिया के लिए विशेष रूप से बने पीएच बैलेंस्ड क्लींजर का उपयोग करें, जो त्वचा की प्राकृतिक अम्लता को बनाए रखते हैं और संक्रमण के जोखिम को कम करते हैं।

सूती अंडरगारमेंट्स पहनें: सूती अंडरगारमेंट्स हवा को अच्छी तरह से पास करते हैं और नमी को सोख लेते हैं, जिससे इंटीमेट एरिया सूखा रहता है।
गीलापन से बचें: नहाने के बाद या टॉयलेट उपयोग करने के बाद, इंटीमेट एरिया को धीरे से थपथपाकर सूखा लें। रगड़ें नहीं क्योंकि इससे त्वचा में जलन हो सकती है। वजाइना के चोट खाने और टांके के रगड़ने का डर होता है।
सही सैनिटरी प्रोडक्ट्स का उपयोग: सैनिटरी पैड्स या टैम्पोन्स को हर 4-6 घंटे में बदलें, ताकि अत्यधिक नमी और बैक्टीरियल ग्रोथ से बचा जा सके।
ड्राईनेस मेंटेन करें: अगर आपको अतिरिक्त नमी का सामना करना पड़ रहा है, तो इंटीमेट एरिया में खासतौर पर बने ड्राईनेस प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। हालांकि, इनका उपयोग करने से पहले एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लें।
डॉक्टर से लें सलाह
बच्चे के जन्म के बाद, योनि से ब्लीडिंग होना पूरी तरह से सामान्य है, जिसे लोचिया कहा जाता है। इस स्राव में रक्त, म्यूकस और गर्भाशय के ऊतक होते हैं और यह कई हफ्तों तक रह सकता है। संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटरी पैड का उपयोग करना, टैम्पोन न लगाना और उन्हें नियमित रूप से बदलना आवश्यक है। यदि ब्लीडिंग ज्यादा या दुर्गंधयुक्त है, तो डॉक्टर से बात करें।



Click it and Unblock the Notifications
