Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Pregnancy Test : पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए, जानें सही तरीका और समय
Pregnancy Test After Missed Period : पीरियड्स का प्रेग्नेंसी से सीधा कनेक्शन है। जब भी किसी महिला के पीरियड्स मिस होते हैं तो उसे यह लगने लगता है कि वह प्रेगनेंट हो गई है।
ऐसी स्थिति में प्रेगनेंसी टेस्ट करना ही इसका हल होता है लेकिन कुछ स्थिति में परिणाम नेगेटिव आने के बाद भी प्रेगनेंसी जैसा लगता है तो पीरियड मिस होने के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करने का क्या है उचित समय जिससे सही परिणाम प्राप्त हो।

पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए?
जैसे ही आपका पीरियड मिस होता है या आपका पीरियड लेट हो गया है तो आप प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकती हैं। पीरियड्स अनियमित होने पर पिछली बार असुरक्षित यौन संबंध बनाने से लेकर 21 दिन बाद टेस्ट कर सकती है। दिन में किसी भी समय प्रेगनेंसी टेस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा पीरियड मिस होना प्रेगनेंसी का पहला लक्षण होता है। वैसे बेहतर नतीजों के लिए पीरियड मिस होने के एक हफ्ते के बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं।
कब करना चाहिए प्रेगनेंसी टेस्ट?
- पीरियड का दो-तीन दिन मिस हो जाने पर।
- पेट में खिंचाव महसूस होना या फिर पेट में अधिक दर्द होना।
- स्तनों में अचानक बदलाव सा महसूस होना, हाथ लगाने पर हल्का सा दर्द और ब्रा पहनने में असहज महसूस करना।
- थकान महसूस होना।
आप बिना किसी कारण के थकी हुई महसूस करती हैं।
-आपको बहुत अधिक स्मेल आती रहती है।
- डाइट में बदलाव आना या किसी खास चीज की क्रेविंग होना।
सटीक रिजल्ट के लिए कब टेस्ट करें?
सही रिजल्ट के लिए हर महिला को प्रेग्नेंसी किट का कैसे सही इस्तेमाल करना है, यह पता होना चाहिए। कई महिलाएं गलत तरीके से टेस्ट करती हैं।
संबंध बनाने के तुरंत बाद टेस्ट करना: कुछ महिलाएं संबंध बनाने के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी किट से टेस्ट करती हैं जिसमें रिजल्ट निगेटिव ही आएगा। दरअसल ओवुलेशन के बाद ही एग फर्टाइल होता है। इसके 10 दिन बाद शरीर में HCG हार्मोन बनता है। इसलिए सही रिजल्ट के लिए पीरियड मिस करने के 1-2 दिन के बाद ही टेस्ट करना चाहिए।
सुबह का यूरिन सैंपल न लेना: प्रेग्नेंसी किट से टेस्ट करना है तो हमेशा सुबह का ही यूरिन सैंपल इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल रात भर गॉल ब्लैडर में यूरिन जमा होता रहता है। इससे इसमें HCG हार्मोन की मात्रा भी ज्यादा होती है। इस यूरिन के सैंपल से टेस्ट के रिजल्ट सही आते हैं।
अगर सुबह का यूरिन पास कर लिया है तब इस स्थिति में 4 घंटे तक यूरिन रोकने के बाद टेस्ट करने की सलाह दी जाती है।
एक्सपायरी चेक: प्रेग्नेंसी किट खरीदते समय सबसे पहले किट की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। एक्सपायरी डेट के बाद रिजल्ट ठीक नहीं आता। प्रेग्नेंसी टेस्ट करते समय कंट्रोल लाइन को जरूर चेक करें। अगर लाइन नहीं आई तो किट को डिस्कार्ड कर देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
