Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डिलीवरी के बाद क्यों नई मां को सिर और कान ढकने की दी जाती है सलाह, जानें इसकी वजह
why new mother should cover her head : एक मां अपने बच्चे को 9 महीने तक गर्भ में रखती है, इस दौरान वह मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत बड़े बदलावों से गुजरती है। प्रेग्नेंसी के 9 महीनों के बाद भी जब महिला की डिलीवरी होती है तो शरीर बहुत कमजोर हो जाता है।
बच्चे के जन्म के बाद की कई देशों में मां और बच्चे की अच्छी सेहत को लेकर कई परंपराएं मौजूद है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं। आज भी हमारे देश में जब कोई महिला मां बनती है तो घर के बड़े-बुर्जग सावधानी के तौर इन्हीं सदियो से चले आ रहे नियमों को सावधानी के तौर पर फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक है नई मां के सिर और कानों को ढंकने की परांपरा।

डिलीवरी के बाद अक्सर नई मांओं को सिर और कान ढक कर रखने की सलाह दी जाती है। लोगों का मानना है कि डिलीवरी के बाद मां का शरीर कमजोर हो जाता है जिस वजह से बच्चे को सर्दी होने का रिस्क रहत है, ऐसे में महिला को अपने सिर और कान को ढककर रखना जरूरी होता है, क्योंकि सिर और कान से सर्दी जल्दी पकड़ती है।
इस वजह से सिर ढंकने की दी जाती है सलाह
डिलीवरी के बाद 40 दिनों तक सिर को ढकने का चलन काफी प्रचलित है। इसके पीछे यह कारण है कि बॉडी हीट प्रमुख रूप से सिर से निकलती है और नई मां को रिकवर करने के लिए शरीर को गर्म रखने की जरूरत होती है।
ऐसा माना जाता है कि अपने सिर को ढककर रखने से शरीर की गर्मी को बाहर निकलने से रोका जा सकता है। कुछ मांओं को तो अपने कानों को ढकने के लिए रुई डालने को कहा जाता है ताकि ठंडी हवा कानों में न जाए। हालांकि मेडिकल साइंस में इस तरह की किसी बात को सपोर्ट नहीं करता है।
सिर बांधते हुए इन बातों का ध्यान रखें
सर्दियों में डिलीवरी के बाद नई मांए ठंड से बचने के लिए सिर को ढंकना जरूरी होता है। लेकिन गर्मियों में सिर ढकने से गर्मी और पसीने की समस्याएं हो सकती है। इस समय मांओं को एसी और कूलर के इस्तेमाल पर भी मनाही होती है। इसलिए महिलाएं चाहे तो सूती कपड़े से अपना सिर बांध सकती है। यह कम्फर्टेबल रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
