Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Pregnancy Diet Tips: प्रेगनेंसी में ये 5 फूड्स न खाए तो बेबी का ब्रेन डेवलपमेंट रह सकता है अधूरा!
Pregnancy Diet Tips: गर्भावस्था हर महिला के जीवन का सबसे अहम और नाजुक समय होता है। हर महिला की इच्छा होती है कि उसे मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हो। जब महिला गर्भवती होती है तो इस दौरान उन्हें अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि इस दौरान मां जो भी खाती है, उसका सीधा असर होने वाले बच्चे की ग्रोथ और हेल्थ पर पड़ता है। खासतौर पर बेबी का ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड का विकास पूरी तरह मां की डाइट पर निर्भर करता है। अगर इस समय जरूरी पोषक तत्व शरीर को न मिलें, तो बच्चे के दिमागी विकास पर असर पड़ सकता है। यही वजह है कि प्रेगनेंसी के दौरान सही और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है।
गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीना गुप्ता ने इस बारे में बात की और अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान मां को क्या खाना चाहिए जिससे पेट में पल रहे बच्चे के दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड का संपूर्ण विकास हो। आइए जानते हैं उन 10 सुपर फूड्स के बारे में जिन्हें खाने से पेट में पल रहा बच्चा जीनियस और स्मार्ट पैदा होता है।
1. अंडे के साथ खाएं ये चीजें
अंडों में कोलीन (Choline) होता है, जो बच्चे के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा सोयाबीन, टोफू, पनीर ब्रोकली और पीनट्स खाने चाहिए।

2. हरी सब्जियां
गर्भवती महिलाओं के लिए हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी बीन, ब्रोकली, पत्ता गोभी, लौकी, खीरा आदि। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और फोलेट व आयरन की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। बच्चे के ब्रेन ग्रोथ और स्पाइनल कॉर्ड के लिए डाइट में ये जरूर शामिल करें।
3. अखरोट और बादाम खाने चाहिए
प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने पेट में पल रहे बच्चे के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। जरूरी है कि बच्चा सेहतमंद और बेहतर ब्रेन ग्रोथ वाला हो। इसके लिए अपनी डाइट में अखरोट और बादाम को जरूर शामिल करें। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा विटामिन E और B होता है जो बच्चे के दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड को विकसित करने का काम करता है।
4. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
कैल्शियम और विटामिन D हड्डियों के साथ-साथ नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है। हर गर्भवती महिला को अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दही, दूध, छाछ, लस्सी. पनीर को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे बच्चे के दिमाग के साथ ही उनकी हड्डियां भी मजबूत बनेंगी।
5. मछली
सैल्मन और टूना जैसी मछलियों में ओमेगा-3 और DHA पाया जाता है, जो बच्चे को इंटेलिजेंट बनाता है। इसके अलावा डाइट में दालें और चना भी शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है। मौसमी फल खाने चाहिए इसके अलावा ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और सेब जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्रेन सेल्स को एक्टिव रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
