Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेग्नेंसी में कोल्ड ड्रिंक है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, इन हेल्दी ड्रिंक्स को पीकर पाएं गर्मी से राहत
किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी का सफर रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होता। नौ महीनों के दौरान, प्रेग्नेंट महिला को इस बात की चिंता रहती है कि वो अपने बच्चे को हेल्दी रखने के लिए किस तरह की डाइट फॉलो करें। खासकर गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं अपने खान-पान को लेकर ज्यादा चिंतित हो जाती है।
एक प्रग्नेंट मां को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए बहुत सारे स्वास्थ्य पेय को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसे कई नेचुरल ड्रिंक हैं जो विकासशील बच्चे और मां को गर्मी के मौसम में हेल्दी रख सकते हैं। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक रेसिपी लेकर आए है जो ना सिर्फ गर्मी से आपको राहत दें, बल्कि आपके गर्भ में पल रहे बच्चे क भी हेल्दी रखने में मदद करेगा।

1. बेरी ब्लास्ट स्मूथी:
सामग्री -
* सभी बेरी ( आपकी पसंद की ) - 1 कप
* केला - 1
* ग्रीक योगर्ट - 1 कप
* बादाम का दूध - 1 कप
* शहद - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि -
इन सभी चीजों को मिक्सर जार में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर दें। इसके बाद एक गिलास में निकालकर फ्रेश पिएं।
पीन के लाभ -
यह स्मूदी मिश्रित जामुन से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखने में मदद करेगी। इसमें मौजूद ग्रीक योगर्ट कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स की कमी पूरी करेंगे, जो आपकी हड्डी को मजबूत बनाएंगे।
2. अनानास और नारियल पानी -
सामग्री -
* नारियल पानी - 1 कप
* अनानास के टुकड़े - 1 कप
* नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
* बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि -
इन सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर जार में डलकर एक स्मूड पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद एक गिलास में निकाले और ठंडा-ठंडा पिएं।
ड्रिंक पीने के लाभ -
नारियल पानी हाइड्रेटिंग होता है, और आपके शरीर को आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स देने में मदद करता है। अनानास विटामिन सी और ब्रोमेलैन से भरपूर होता है, और आपके पाचन में सहायता करता है।
3. ग्रीन स्मूदी -
सामग्री -
* ताजा पालक - 1 कप
* केला - 1
* बादाम का दूध - 1 कप
* बादाम का मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
* चिया सीड्स - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि-
ग्रीन स्मूदी बनाने के लिए पालक को धोकर मोटा-मोटा काट लें। इसके बाद सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर जार में डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे एक गिलास में निकाल कर फ्रेस पिएं। अगर आप चाहे तो इसे ठंडा करने के लिए आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं।
स्मूदी के लाभ-
ग्रीन स्मूदी पालक जैसे पत्तेदार साग से पोषक तत्वों को बढ़ावा देती है, जो आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। इसमें मौजूद केले में प्राकृतिक मिठास और पोटैशियम के गुण होते हैं, जो आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है। जबकि बादाम बटर और चिया सीड्स में हेल्दी फेट और फाइबर के गुण होते है जो आपको स्वास्थ्य रखने में मदद करता है।
ये ड्रिंक्स हाइड्रेटिंग, फ्रेस और पोषक तत्वों से भरपूर हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें पीने से आपकी प्यास आसानी से बुझ सकती है और आपके पाचन को बढ़ावा दे सकते हैं। लेकिन कोई भी नई चीज अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
