Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
प्रेग्नेंट महिलाएं बच्चे के जन्म से पहले इन मंत्रों का करें जाप, बच्चा होगा गुणवान

हर प्रेग्नेंट महिला अपने होने वाले बच्चें के भविष्य को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। क्योंकि हर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे से अच्छा संस्कार देना चाहते हैं, उन्हें एक बेहतर इंसान बनते हुए देखना चाहते हैं। शास्त्रों के मुताबिक बच्चा अपनी मां के गर्भ से ही संस्कार लेना शुरू कर देता है। जैसे महाभारत में अभिमन्यू ने चक्रव्यूह के 6 द्वार तोड़ना अपनी मां के पेट में ही अपने पिता से सुनकर सीख लिया था। इसी तरह हर बच्चा पैदा होने से पहले ही कुछ संस्कार अपनी मां के गर्भ से सीखकर ही दुनिया में जन्म लेता है।
धर्म शास्त्रों में भी गुणवान और संस्कारी बच्चा पाने के लिए कुछ उपायों को बताया गया है। वैसे तो बच्चे के संस्कार उसके परवरिश पर भी निर्भर करते हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के समय मां जो भी करती है, उसका सीधा असर बच्चे पर ही पड़ता है। ऐसे में अगर प्रेग्नेंट महिलाएं इन मंत्रों का जाप करेंगी तो गर्भ में पल रहे बच्चे पर इसका पॉजिटिव असर होगा। इतना ही नहीं आपके बच्चों को गुणवान बनाने में भी ये मंत्र काफी मदद करते है। तो आइए जानते हैं इन मंत्रों के जाप से आपके होने वाले बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कब और कैसे इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
प्रेग्नेंट महिला इन मंत्रों का करें जाप
1. रक्ष रक्ष गणाध्यक्षः रक्ष त्रैलोक्य नायकः
भक्त नाभयं कर्ता त्राताभव भवार्णवात्।
इस मंत्र का जाप करने के लिए आप अपने सामने श्रीगणेश की मूर्ति या कोई तस्वीर रख लें। रोजाना आपको 108 बार इस मंत्र का जाप करना है। इस मंत्र का जाप करते समय मन में किसी तरह का बुरा ख्याल न आने दें। अपने मन को एकग्र और शांत रखें। ऐसा करने से इस मंत्र का आपके होने वाले बच्चे के दिमाग पर अच्छा असर होगा। शास्त्रों के मुताबिक इस मंत्र का जाप करने से बच्चा संस्कारी तो बनता ही हैं, लेकिन उसे अपने करियर में भी कामयाबी मिलती है।
2. संपूर्ण मंत्र विनियोग: अस्य गोपाल मंत्रस्य,
नारद ऋषि:, अनुष्टुप छंद:, कृष्णो देवता, मम पुत्र कामनार्थ जपे विनियोग:
ध्यान: विजयेन युतो रथस्थित: प्रसभानीय समुद्र मध्यत:
प्रददत्त नयान् द्विजन्मने स्मरणीयो वसुदेव नंदन:
संतान गोपाल मंत्र: ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:
इस मंत्र का जाप करना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि इस मंत्र का जाप एक लाख एक बार किया जाता है। हाथों में रूद्राक्ष की माला के साथ इस मंत्र का जाप करने से होने वाले बच्चे पर इसका काफी अच्छा असर होता है। जब आप एक लाख एक बार इस मंत्र को अपनी प्रेग्नेंसी के समय जप लें, तो घर में दस हजार मंत्रों के साथ हवन जरूर करवाएं। इतना ही नहीं ब्राह्मणों को भोजन भी करवाएं। मंत्र के जाप के समय अपने मन को बिल्कुल शांत रखें। न किसी के बारे में गलत विचार अपने मन में आने दें। न ही किसी के बारे में कुछ भी गलत सोचें। ऐसा करने से होने वाला बच्चा संस्कारी तो होगा ही, साथ ही उसका भविष्य भी काफी उज्जवल होगा।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications