Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Parenting Tips: नन्हे मेहमान का करने जा रहे हैं स्वागत, इन तरीकों से अपने घर को करें रेडी

किसी भी महिला और पुरुष के लिए न्यूबॉर्न बेबी को अपने घर लेकर आने से ज्यादा खुशी की बात कोई और नहीं हो सकती है। ऐसे में बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही कई लोग उनकी सेफ्टी, हेल्थ, खेलने-कूदने के लिए घर में जगह बनाना जैसी कई तैयारियां पहले से ही शुरू कर देते हैं। पेरेंट्स बनने की खुशी के साथ बच्चे की अच्छी केयर करने की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर जो आ जाती है। ऐसे में अगर आप पहले से तैयार नहीं है, तो ये आपके लिए आगे चलकर थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने बच्चे का वेलकम अच्छे से कर पाएंगे। इतना ही नहीं आने वाली कुछ परेशानियों से निपटने के लिए पहले से खुद को तैयार कर पाएंगे।
1. घर में लाकर रखें बेबी केयर प्रोडक्ट्स
बच्चों की स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। लेकिन एक बार जब बच्चा घर आ जाता है, तो कुछ समय तक आप घर के अस्पताल के कामों में इतने बिजी हो जाते हैं कि उनकी केयर पर कम ध्यान दे पाते हैं। इसलिए आप बेबी के घर आने से पहले उसके केयर का सारा सामान घर लाकर रख सकते हैं। ऐसे में आप बच्चे के लिए नेचुरल और ऑर्गेनिक उत्पादों को ही चुनें।
2. बच्चे के लिए तैयार करें शॉपिंग लिस्ट
बच्चे के साथ पेरेंट्स की जिम्मेदारियां और ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं बच्चे की जरूरत की चीजों पर भी आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए आप बच्चे की जरूरत की चीजों की एक लिस्ट पहले से तैयार करके रखें। ताकि आप बच्चे की जरूरत की कोई भी चीज लेना न भूले।
3. बेबी-प्रूफ बनाएं अपना घर
बच्चे के दुनिया में आने के बाद पेरेंट्स को अपने लिए समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप बच्चे के आने से पहले ही अपने घर को बेबी प्रूफ बना लेना जरूरी हो जाता है। घर में बिजली के स्विच पर कवर लगाए। घर के फर्नीचर के साइड्स पर सेफ्टी लगाए। इतना ही नहीं घर को साफ-सुथरा बनाकर रखें। न्यूबॉर्न बेबी कब बड़ा हो जाता है पता भी नहीं चलता। ऐसे में उसके आने से पहले ही आप उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
4. घर में बच्चे के लिए बनाए स्पेस
सोने के लिए, खेलने के लिए बच्चों को बड़ों से ज्यादा जगह की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए अपने दिल के साथ घर में भी उनके लिए ज्यादा जगह बनाए। अपने बेड का आकार बड़ा करें। अपने बच्चे के कपड़ो के लिए भी अलग से स्पेस बनाए। ताकि जब आप अपने बच्चे के साथ घर आए तो आपको उसके कपड़े या सामान रखने के लिए अलग से जगह ढ़ूढने की जरूरत न पड़े।
5. अनुभवी पेरेंट्स से बात करें
अगर आप पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं, तो ये आपके लिए बहुत खुशी का पल होगा। लेकिन इसके साथ ही आपके दिमाग में बच्चे की केयर को लेकर कई तरह के सवाल भी घूम रहे होंगे। इस स्थिति में आप ऐसे लोगों से बात करें, जो आपके नजर में अच्छे पेरेंट्स हो। आप अपने माता-पिता, या किसी दोस्त से सलाह ले सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं की उनकी दी हुई सलाह आपके काम ही आ जाएं। लेकिन बच्चे को लेकर उन्होने क्या-क्या परेशानियों का सामना किया ये जानकर आप उन मुश्किलों से बच सकते हैं, और अपने बेबी की केयर ज्यादा अच्छे से कर पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
