Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Prince-Yuvika ने बेटी के एक महीने बाद बताया बेटी का नाम, सिख धर्म से चुना प्यारा नाम, जानें इसका मतलब
Prince Narula and Yuvika Chaudhary Unveil Their Daughter's Name : प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के घर 2024 में नन्ही खुशी आई है। शादी के छह साल बाद इस कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। दोनों पेरेंट्स बनने के बाद बेहद खुश हैं और इस खास मौके को बड़े प्यार से सेलिब्रेट कर रहे हैं। 24 नवंबर को जब प्रिंस नरुला अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो उन्होंने इस मौके पर अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया।
प्रिंस नरुला ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं।

बेटी के लिए चुना ये नाम
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने अपनी बेटी का नाम एकलीन रखा है। इस खास नाम का खुलासा प्रिंस ने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया। उन्होंने लिखा, "एकलीन को पापा से ज्यादा कोई प्यार नहीं करता। मैं हमेशा आपकी रक्षा करूंगा और थैंक्यू मेरी जिंदगी में आने के लिए, मेरी जिंदगी में खुशियां देने के लिए।"
क्या है एकलीन का मतलब?
प्रिंस और युविका ने अपनी बेटी का नाम एकलीन रखा है, जो एक सिख नाम है। इसका अर्थ है 'एक में लीन' या 'एकता में समाहित'। इसके अलावा एकलीन के कई अन्य अर्थ भी हैं, जैसे समझदार, जानकार, अध्ययनशील, स्वतंत्र, निडर, खोजी, प्रमाण उन्मुख, व्यावहारिक, आध्यात्मिक, बुद्धिमान, रहस्यमय और सहज। प्रिंस की पोस्ट पर उनके फैंस बेटी के इस प्यारे नाम की खूब सराहना कर रहे हैं।
2015 में शुरु हुई थी लवस्टोरी
युविका और प्रिंस की प्रेम कहानी 2015 में बिग बॉस 9 के सेट पर शुरू हुई। शो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में रोमांस में बदल गई। 2016 में उन्होंने सगाई की और दो साल बाद, 2018 में शादी के बंधन में बंध गए।



Click it and Unblock the Notifications
