Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्रेग्नेंसी में बुरी तरह बदला महिला का चेहरा, शेयर वीडियो को मिले 104 मिलियन व्यूज़, डॉक्टर ने बताई वजह
Pyoderma Faciale : गर्भावस्था एक महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान उसका शरीर न केवल एक नए जीवन को जन्म देने की तैयारी करता है, बल्कि कई शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों से भी गुजरता है।
हार्मोनल बदलाव इस दौर का सबसे बड़ा हिस्सा होते हैं, जो अक्सर मूड स्विंग्स, थकान और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण बनते हैं। लेकिन मलेशिया की एक महिला के साथ जो हुआ, वो बेहद चौंकाने वाला था।

वायरल हुआ महिला का वीडियो
मलेशिया की टिकटॉक यूजर ayyitslala, जिनका असली नाम फराह फैजल है, का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फराह ने दिखाया कि कैसे उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान उनका चेहरा पूरी तरह बदल गया। चेहरे पर लाल चकत्ते, सूजन और मवाद से भरे दाने नजर आने लगे। पहले और बाद की तस्वीरों में फर्क देख कर लोग हैरान रह गए।
इस वीडियो को महज तीन दिनों में 10.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। लोगों ने उनकी स्थिति पर चिंता जताई और जानने की कोशिश की कि आखिर ऐसा क्या हुआ।
डॉक्टर ने बताया बीमारी का नाम
फराह के वीडियो के वायरल होने के बाद डॉक्टर जैकरी रुबिन ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि यह बीमारी Rosacea Fulminans या Pyoderma Faciale है। यह एक दुर्लभ त्वचा रोग है जो विशेष रूप से युवतियों और प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रभावित करता है।
क्या है Pyoderma Faciale?
Pyoderma Faciale, जिसे Rosacea Fulminans भी कहा जाता है, एक तीव्र और सूजनजनित त्वचा रोग है। इसमें चेहरे पर अचानक दर्दनाक फुंसियां, मवाद वाले दाने, सूजन और लालिमा दिखाई देती है। यह बीमारी चेहरे को ही प्रभावित करती है और शरीर के बाकी हिस्सों पर इसका असर नहीं होता। यह स्किन पर स्थायी दाग भी छोड़ सकती है।
इसके लक्षण:
- लाल और दर्दनाक फुंसी
- मवाद से भरे घाव
- तेज जलन और खुजली
- सूजन और त्वचा मोटी होना
क्या है कारण?
डॉक्टरों के अनुसार, यह समस्या हार्मोनल बदलाव, अत्यधिक तनाव और कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन में बदलाव, इस बीमारी को सक्रिय कर सकते हैं। इसका इलाज आमतौर पर एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉइड्स और इम्यूनोमॉड्यूलेटर दवाओं से किया जाता है। हालांकि प्रेग्नेंसी में दवाओं का चयन बहुत सोच-समझकर करना होता है।
फराह ने शेयर किया अनुभव
फराह ने बताया कि उन्होंने ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है और उनकी हालत अब बेहतर है। उन्होंने कहा कि उनके पति ने इस कठिन समय में पूरा साथ दिया और मानसिक रूप से सहारा भी दिया। हालांकि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा - "मैं इंसान हूं, बार्बी डॉल नहीं। कोई फिल्टर मेरी पहचान नहीं बदल सकता।"



Click it and Unblock the Notifications
