Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, रखा ये खूबसूरत नाम, जानें इसका मतलब
Rajkumar Rao-Patralekhaa Daughter Name: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार राव के बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी बेटी का नाम है। जी हां, राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने अपनी बेबी गर्ल का नाम दुनिया के सामने रिवील किया है। साथ ही, उन्होंने अपनी लाडली की पहली झलक भी फैंस को दिखाई है। फोटो के साथ कपल ने एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया है। आपको बता दें कि कपल ने 15 नवंबर, 2025 को बेटी का स्वागत किया था। आज रविवार को उन्होंने बेटी का नामकरण किया है। आइए, जानते हैं उन्होंने अपनी बेबी गर्ल को क्या नाम दिया है?
राजकुमार राव-पत्रलेखा ने रिवील किया बेटी का नाम
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आज यानी 18 जनवरी 2026, रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक साझा पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में कपल अपनी बेटी के छोटे-छोटे हाथ अपने हाथों को थामे हुए हैं। हालांकि, तस्वीर में चेहरा नहीं दिखाया गया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपको मिलवा रहे हैं, पार्वती पॉल राव।'

जी हां, राजकुमार राव-पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती रखा है। जबकि, पॉल और राव पत्रलेखा और राजकुमार के पारिवारिक नामों को दर्शाते हैं। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
पार्वती नाम का अर्थ क्या है?
पार्वती नाम परंपरा और अर्थ से जुड़ा हुआ है। इस नाम का अर्थ बहुत सुंदर और सरल है। पार्वती का अर्थ है शक्ति, कृपा और भक्ति। देवी पार्वती भगवान शिव की पत्नी हैं और उन्हें शक्ति, प्रेम और धैर्य का रूप माना जाता है। यह नाम त्याग, तपस्या और परिवार के प्रति समर्पण को दर्शाता है। पार्वती नाम को कोमलता के साथ-साथ मजबूती का भी प्रतीक माना जाता है। यह नाम फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications