Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Ramadan 2024: प्रेग्नेंसी में रोजा रखना चाहिए या नहीं? क्या कहता है इस्लाम और किन बातों का रखें ध्यान
Women dos and don't During Ramadan : रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। रमज़ान के दौरान एक महीने तक रोजे रखने को लेकर सेहत से जुड़ी कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। खास तौर पर उन लोगों के लिए मधुमेह, उक्त रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल के मरीज़ हैं या फिर अगर कोई महिला प्रेग्नेंट हैं। रोजा रखते हुए कई घंटो तक कुछ खाया या पीया नहीं जाता है।
वहीं रमजान के दौरान गर्मी भी जोर पकड़ रही होती है, इससे शरीर में डिहाइड्रेशन होने का डर रहता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में रोजा रखते हुए बेहद ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

इसलिए रोजेदार को इस स्थिति में रोजा रखने से पहले डॉक्टर से जरुर सलाह लेने चाहिए।
क्या है इस्लाम में नियम?
इस्लाम साफ तौर से बीमारी, गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान रोजा रखने या करने की छूट देता है। फिर भी, कुछ महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपने न्यूट्रिशियन और स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए रोजा रखना पसंद करती हैं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं और रोजा रख रही हैं तो रोजा रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लें और यहां हम कुछ बातें बता रहे हैं, जिनका जरुरी ध्यान रखें।
खाने में बरतें सावधानी
- प्रेग्नेंट महिलाएं सेहरी में प्रोटीन और फाइबर से जुड़ी डाइट लें। पनीर, मल्टीग्रेन रोटी खाएं जिससे पेट काफी देर तक भरा रहेगा और भूख भी नहीं लगेगी।
- सहरी में न्यूट्रिशियन पर ध्यान दें और ज्यादा खाने से बचें।
- ज्यादा मसालेदार और तली भुनी चीजें खाने से बचें, वरना एसिडिटी और गैस से जुड़ी समस्या हो सकती हैं।
- ड्रायफ्रूट्स जैसे खजूर और भीखें बादाम जरुर खाएं।
- फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।
- प्रेग्नेंसी के दौरान रोजा रखना आसान नहीं होता है। इस दौरान आराम करना चाहिए और मुश्किल भरे कामों से बचना चाहिए।
इन बातों को न करें नजरअंदाज
- प्रेग्नेंट महिलाओं में खून कमी या अन्य दिक्कत होने पर रोजा रखने से बचें।
- रोजे के दौरान बच्चे के मूवमेंट पर ध्यान देते रहें।
- पानी की कमी के वजह से डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है।
- रोजा रखते हुए अगर कमजोरी आए तो ब्लड शुगर जरुर चैक करवाएं।
- अगर इस दौरान ब्लड प्रेशर की शिकायत होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।



Click it and Unblock the Notifications