Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
प्रेग्नेंसी में सिर खुजा-खुजाकर हो गई हैं पागल, तो जान लें इसकी वजह
प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला में बहुत सारे बदलाव आते हैं। उसके शरीर से लेकर स्लीपिंग पैटर्न आदि बदल जाते हैं। लेकिन ऐसी कई महिलाएं होती हैं, जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान स्कैल्प में इचिंग या खुजली होती है। उन्हें समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों हो रहा है।
अक्सर इस स्थिति में महिला बार-बार अपने हेयर प्रोडक्ट्स को बदलती रहती है। जबकि वास्तव में आपको सबसे पहले इसके कारणों के बारे में जानना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान सिर में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं। मसलन, इस दौरान महिला के शरीर में बहुत तेजी से हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। इसके अलावा, स्कैल्प इश्यूज या फिर तनाव आदि के कारण भी प्रेग्नेंसी में सिर में खुजली हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से आपको प्रेग्नेंसी के दौरान सिर में खुजली हो सकती है-
हार्मोनल चेंज होना
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में बहुत तेजी से हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन हार्मोनल बदलावों से सीबम की क्वालिटी पर असर पड़ता है। जिसके कारण आपको कभी-कभी खुजली हो सकती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर महिला को सिर में खुजली हो। कई बार हार्मोनल बदलावों के कारण महिला को मतली, उल्टी और मूड स्विंग्स आदि भी हो सकते हैं।
ड्राई स्किन की समस्या
चूंकि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है, जिसके कारण स्किन व स्कैल्प में रूखापन आने लगता है। इस ड्राईनेस के कारण स्कैल्प में खुजली हो सकती है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान आप अपनी स्कैल्प की नमी का अतिरिक्त ख्याल रखें। इतना ही नहीं, स्कैल्प और स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने के कारण भी आपको हल्की इचिंग हो सकती है।
स्किन कंडीशन
कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कुछ स्किन कंडीशन जैसे एक्जिमा या सोरायसिस आदि की प्रोब्लम हो सकती है। ऐसे में सिर में खुजली होना बेहद आम बात है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलकर तुरंत इलाज करवाने की जरूरत हो सकती है।
डिहाइड्रेशन होना
प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला की खाने-पीने की आदतें काफी बदल जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि महिला का कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है। जब आप सही ढंग से खाना नहीं खाती हैं या फिर पर्याप्त पानी नहीं पीती हैं तो ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिससे आपकी स्कैल्प में खुजली हो सकती है।
स्कैल्प हाइजीन का ख्याल ना रखना
जब प्रेग्नेंसी में आप थका हुआ महसूस करती हैं तो यह हो सकता है कि आप खुद का सही ढंग से ख्याल ना रखें। ऐसे में जब आप स्कैल्प हाइजीन का सही ढंग से ख्याल नहीं रखती हैं तो इससे आपको स्कैल्प में बहुत अधिक पसीना या ऑयल आ सकता है। जिससे आपको खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए, समय-समय पर अपने बालों को वॉश करें और उसकी सही तरह से केयर करें।
स्कैल्प सेंसेटिविटी होना
यह देखने में आता है कि कई बार प्रेग्नेंसी में महिला की कुछ हेयर प्रोडक्ट्स के प्रति सेंसेटिविटी बढ़ जाती है। हो सकता है कि उन्हें किसी खास इंग्रीडिएंट से एलर्जी हो। ऐसे में उन्हें सिर में खुजली होने लगती है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह के हार्श केमिकल्स या फ्रेगरेंस से बचें। अगर हो सके तो नेचुरल चीजों को हेयर केयर रूटीन में शामिल करें। इतना ही नहीं, अगर आप कोई नया हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रही हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
