Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
रोहित शर्मा ने बेटे का रखा विराट के बेटे से मिलता-जुलता हैं नाम, जानें मतलब
Rohit Sharma Son Name and Meaning: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। 15 नवंबर को उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया, रितिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए इस नाम का खुलासा किया। रोहित और रितिका की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है। समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था।
रोहित और रितिका ने दिसंबर 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। यह कपल अपनी फैमिली लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है, और अब बेटे के आने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। रोहित के फैंस ने भी इस खुशखबरी पर उन्हें बधाई दी है। आइए जानते हैं कि कपल ने बेटे का क्या रखा है नाम और उसका मतलब ?

रोहित और रितिका ने क्या दिया बेटे को नाम
अब रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल स्टोरी शेयर कर बेटे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम "अहान" है। यह नाम रोहित और रितिका के परिवार के लिए बेहद खास और अनोखा है।
क्या है 'अहान' का अर्थ?
अहान नाम संस्कृत के एक शब्द 'अहा' से लिया गया है। इसका मतलब होता है, 'जागृत करना'। अहान नाम का अर्थ- भोर, सूर्योदय, प्रकाश की पहली किरण, सुबह की महिमा आदि। यह नाम वाला व्यक्ति हमेशा सीखने और आगे बढ़ने की कोशिश करेगा। अहान नाम का एक मतलब भगवान विष्णु भी होता है।
रोहित शर्मा नहीं खेल पाए थे पर्थ टेस्ट
रोहित शर्मा अहान के जन्म की वजह से ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हरा दिया। मेजबान टीम 295 रन के बड़े मार्जिन से पहले टेस्ट में हार गई।



Click it and Unblock the Notifications