Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Rose Day 2024: गुलाब के फूल पर रखें बिटिया के ये यूनिक नाम, इन नामों में छिपी है गुलाब सी भीनी महक
Baby Girl Names On Rose Flower : गुलाब को इस दुनिया का सबसे खूबसूरत फूल माना जाता है। इस फूल को प्रेम के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। इस फूल की सुंदरता का हर शख्स कायल होता है। इसी तरह बेटियां भी घर में एक खूबसूरत फूल के समान होती है। जिसका प्यार और प्यारी सी मुस्कान पर माता पिता जान न्यौछावर कर देते हैं। बेटी और गुलाब के फूल में एक चीज बहुत ही सामान्य होती है। वो है महक और ताजगी।
जिस तरह गुलाब का फूल बगीचे और गुलदस्ते की शान होती है जिसकी खुशबू से आसपास का माहौल महकता रहता है, वैसे ही बिटिया भी घर के आंगन को महकाती रहती है।

रोज डे के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं बेटियों के लिए गुलाब के फूल पर आधरित खूबसूरत नाम-
बेटियों के नाम की लिस्ट (Baby Girl Names On Rose Flower )
अबीरा: इस नाम का मतलब होता है गुलाब, चंदन और केसर से मिश्रित एक खुशबू, ये सु्गंध अत्यंत मधुर होती है।
पंखुड़ी: पंखुड़ी का मतलब होता है गुलाब के फूल की बड़ी-बड़ी पत्तियां। आप अपने बच्चे का ये भी नाम रख सकती है।
लक्षा: इस नाम का एक अर्थ लक्ष्य या मंजिल होती है, वहीं इसका दूसरा अर्थ सफेद गुलाब होता है।
लोषाना या लोशना : इस नाम का मतलब भी बेहद प्यारा है। इस नाम का अर्थ होता है गुलाब और दूसरे फूलों का कॉम्बिनेशन
नसरीन: इस नाम का मतलब होता है जंगली गुलाब, जो बहुत दुलर्भ गुलाब की किस्म होता है। मुस्लिम धर्म में इस नाम को खूब पसंद किया जाता है।
रामिसा : रामिसा का मतलब होता है सफेद गुलाब। आप अपनी बेटी के लिए यह हटकर नाम चुन सकते हैं।
रोजलेट : क्रिश्चियन भाषा में रोजलेट नाम आपको ज्यादा देखने को मिलेगा। जो गुलाब जैसा दिखता है, उसे रोजलेट कहते हैं। इस नाम को भी आप चुन सकते हैं।
रोसेला : आपकी नन्हीं परी पर यह मॉडर्न नाम भी बहुत अच्छा रहेगा। रोसेला नाम का मतलब होता है वह जिसके पास गुलाब की सारी सुंदरता है। अपनी बेटी को यह नाम देकर आप उसे गुलाब की तरह सुंदर और कोमल बना सकते हैं।
रिकिशा : इस नाम का मतलब भी गुलाब ही होता है।
रौशन या रोशन : बिटिया के लिए यह नाम भी बहुत सुंदर लगेगा। यह एक कज़ाख और बंगाली नाम है जिसका अर्थ है "हल्का गुलाब"।

रायसा : यह एक रशियन नाम है जिसका मतलब होता है गुलाब।
आप अपनी बेटी के लिए ये नाम रखे।
रोजामणि : इस नाम का मतलब होता है गुलाबी मोती। दक्षिण भारत में ये नाम खूब पसंद किया जाता है।
रोशीन: आप अपनी बेटी के लिए ये नाम भी रख सकते हैं। इस नाम का मतलब होता है गुलाब की कली।
सरनाई: यह एक सुंदर मंगोलियाई गुलाब का नाम है, जो अपनी बेटी के लिए रख सकते हैं।
वेरेड: इस नाम का मतलब "गुलाब" होता है। इस नाम की उत्पति हिब्रू से हुई है।
यशना: बेटी के लिए यह नाम सचमुच बहुत ही अद्भूत और यूनिक है। इस नाम का मतलब होता है सफेद गुलाब और प्रार्थना। आप अपनी बेटी का ये प्यारा नाम रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
