Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
आर्मपिट काले पड़ गए, कपड़े भी फिट नहीं आते.. रुबीना दिलैक ने शेयर की प्रेग्नेंसी में बॉडी चेंज से जुड़े अनुभव
Rubina Dilaik Pregnancy: एक्ट्रेस रूबीना दिलैक अब किसी भी वक्त ही मां बन सकती हैं। उनकी डिलीवरी डेट नजदीक है। रूबीना अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राईमेस्टर में हैं। रूबीना इन दिनों भी काफी एक्टिव हैं वो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करती रहती हैं और फैंस को अपनी डेली रुटीन के बारे में अपडेट करती रहती हैं। उन्होंने 'किसी ने बताया नहीं' सेग्मेंट शुरू किया है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई बातें बताती रहती हैं।
मंगलवार को एक्ट्रेस ने नया व्लॉग शेयर किया। इस दौरान उन्होंने मां बनने के की खुशी और प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में आने वाले बदलाव के बारे में बताया। उनके वीडियो पर कई पॉजिटिव रिएक्शन्स देखने को मिले हैं।

वजन बढ़ने की टेंशन
रूबीना ने कहा, ''जब भी मैं वजन देखती हूं तो लगता है आज एक किलो ज्यादा। अब मुझे वापस 16 किलो से आना है। जब मेरा 9वां महीना शुरू हुआ, तो बार-बार वजन चेक करने लग गई क्योंकि थर्ड ट्राईमेस्टर में आपका वजन तेजी से बढ़ता है। बच्चा पूरी तरह से बढ़ रहा है और उस बीच बॉडी में बदलाव देखने को मिलते हैं।''
'काले पड़ने लगे आर्मपिट'
एक्ट्रेस ने कहा कि उनके आर्मपिट काले पड़ने लगे, जबकि वो कभी काले नहीं पड़े। जैसे-जैसे बच्चा बढ़ रहा है, जगह-जगह स्ट्रैच मार्क्स की पतली लाइनें पड़ने लग जाती हैं। उन्होंने बॉडी में होने वाले और भी बदलावों के बारे में बताया। रूबीना ने कहा, ''जूतों का साइज बड़ा हो गया। मोजे छोटे...मोटे-मोटे पैर...मेरे एक भी फिट नहीं आ रहे हैं। अभी कोई लार्ज साइज कपड़ा भी फिट नहीं होता। मुझे एक्स एल मंगवाना पड़ता है।'' रुबीना ने कहा कि चेहरा बेजान सा दिखने लगता है।
क्यों प्रेगनेंसी में आता है शरीर में बदलाव
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में तेजी से हॉर्मोनल चेंजेज होने लगते हैं। इस कारण शरीर में कई हॉर्मोन्स के रिलीज होने की प्रक्रिया गड़बड़ाई रहती है। गर्भावस्था में हार्मोनल बदलाव, खून की मात्रा में बढ़ोतरी, किडनी से ज़्यादा द्रव निकलना, गर्भाशय का बढ़ना और
थकान की वजह से महिलाओं के शरीर में यह बदलाव आते हैं। कई बार महिलाओं को ब्रेस्ट स्किन या निपल में खुजली की समस्या होने लगती है, कब्ज होना, मूडस्विंग और और आर्मपीट काले होना जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
