Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पति संग इंटीमेट पलों को मिस कर रही हैं रूबीना दिलैक, पैरेंट्स बनने के बाद Love Life पर न लगाएं ब्रेक
Rubina Dilaik Talked About Intimacy after babies : रुबीना दिलैक टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कुछ समय पहले ही जुड़वा बेटियों की मां बनी हैं। मां बनने के बाद अपने यू ट्यूब चैनल के जरिए रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर करती रहती है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद के उस पहलू के बारे में खुलकर बात की, जिसके बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते हैं। अपने पॉडकास्ट शो के दूसरे सीजन में रुबीना दिलैक ने एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी के साथ प्रेग्नेंसी के बाद इंटीमेट रिलेशनशिप में आए बदलाव के बारे में खुलकर बात की। रुबीना ने कहा कि बेटियों के जन्म क बाद से वो अपने पति संग प्राइवेट इंटीमेट टाइम को खूब मिस करती है। अक्सर बच्चे होने के बाद कपल के बीच इंटीमेसी में कमी आ जाती है। इसी वजह से लव लाइफ में ब्रेक सा लग जाता है।

आइए जानते हैं कि कपल को पैरेंट्स बनने के बाद कैसे अपनी रोमांटिक लाइफ से स्पार्क कम नहीं करना चाहिए और इंटीमेसी बरकरार रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
रुबीना ने इंटीमेसी पर क्या कहा?
रुबीना ने शो के दौरान कहा कि बेटियों के जन्म से पहले वो दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते थे। हालांकि, जबसे उनकी बेटियां जीवा और एधा उनकी लाइफ में आई हैं, तो दोनों ही उनकी जरूरतों को पूरा करने में बेहद बिजी हो गए है। रुबीना ने कहा, "आम तौर पर, पीडीए कपल नहीं हैं, लेकिन हमारा अपना प्राइवेट टाइम होता था। हम एक दूसरे को छेड़ते थे। हमारे बीच बहुत रोमांटिक पल थे, लेकिन अब, अब हम ऐसे हो गए कि कौन कौनसा बच्चा संभालेगा। मैं अभिनव से कहती रहती हूं कि हमारे वो दिन कब वापस आएंगे। मुझे उन्हें मिलना और साथ सोना खूब याद आता है। मैं उन पलों को खूब मिस करती हूं।''
एक दूसरे का रखें ध्यान
कपल के बीच हेल्दी बॉन्डिंग ही रिश्ता मजबूत होता है। जब वो पैरेंट्स बनते हैं तो बच्चे को एक पॉजिटिव माहौल दे पाते हैं। इसीलिए दोनों पार्टनर्स को बच्चे के साथ एक दूसरे पर खूब ध्यान देना चाहिए, जब बच्चा सो जाए तो ऐसे में अपने लिए समय निकालकर बातें करनी चाहिए, एक दूसरे की ज़रूरतों का ख्याल रखना चाहिए। ये चीजें ही रिश्तों को और मजबूत बनाता है।
कहीं घूमने जाएं
बच्चे होने के बाद कई पैरेंट्स का बिहेवियर पजैसिव हो जाता हैं कि बच्चे की वजह से वो घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। ऐसे में कई बार तनाव के वजह से दोनों के बीच खट्टास आ जाती है। इसलिए बच्चा होने के बाद घूमने का प्लान बनाएं, इससे आपके रिश्ते में फ्रेशनेश आएगी।
जिम्मेदारियां बांटे
मां बनने के बाद जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते है। ऐसे में एक अच्छे पार्टनर तरह पुरुषों को बच्चे के जन्म के बाद से लेकर उनकी परवरिश में अपनी बराबर जिम्मेदारियां निभानी होती है। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनता है।



Click it and Unblock the Notifications
