Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रुबीना दिलैक के जुड़वां बच्चे क्यों नहीं दिखते एक जैसे? एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की साइंटिफिक वजह
What are identical twins and fraternal twins : टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला जुड़वां बेटियों के माता-पिता बनने के बाद से ही सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन फैंस को यह जानकर कई बार हैरानी होती है कि इनकी दोनों बेटियां दिखने में एक जैसी नहीं हैं। इस पर खुद रुबीना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी दोनों बेटियां नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स (Fraternal twins) हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां एक-दूसरे से काफी अलग दिखती हैं क्योंकि वे अलग-अलग प्लैसेंटा में विकसित हुई थीं।
रुबीना ने कहा, "हमारे फैटरनल ट्विंस हैं यानी दोनों अलग-अलग बैग्स (प्लैसेंटा) में थे। इससे दोनों के चेहरे, पर्सनालिटी, स्किन क्वालिटी, हेयर क्वालिटी, स्किन टेक्सचर यानी सब कुछ अलग है। एक में अभिनव के जीन्स हैं और एक में मेरे जीन्स हैं। एक के बाल सीधे हैं, तो दूसरे के बाल कर्ली हैं।"
अब सवाल यह उठता है कि नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स क्या होते हैं और वे जुड़वा होने के बावजूद एक-दूसरे से अलग क्यों दिखते हैं?

क्या होते हैं नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स?
जब एक महिला एक ही समय में दो अलग-अलग एग्स (अंडाणु) को कंसीव करती है और वे दो अलग-अलग स्पर्म द्वारा फर्टिलाइज होते हैं, तो उन बच्चों को नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स कहा जाता है। इन्हें डिजाइगोटिक या फ्रेटरनल ट्विन्स भी कहते हैं क्योंकि ये दो अलग-अलग जाइगोट (Zygote) से विकसित होते हैं।
नॉन-आइडेंटिकल जुड़वां बच्चे एक साथ गर्भ में विकसित होने के बावजूद सामान्य भाई-बहनों की तरह अलग दिख सकते हैं। उनकी शारीरिक बनावट, बालों की बनावट, त्वचा की बनावट, और यहां तक कि उनके व्यक्तित्व भी भिन्न हो सकते हैं।
क्या होते हैं आइडेंटिकल ट्विन्स?
इसके विपरीत, आइडेंटिकल ट्विन्स (मोनोजाइगोटिक ट्विन्स) तब बनते हैं जब एक ही निषेचित एग (Zygote) विभाजित होकर दो समान भ्रूण बना लेता है। चूंकि वे एक ही जेनेटिक सामग्री साझा करते हैं, इसलिए उनकी शक्ल-सूरत, लिंग और डीएनए समान होते हैं।
आइडेंटिकल ट्विन्स का प्लैसेंटा एक भी हो सकता है या दो अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर वे दिखने में काफी हद तक एक जैसे होते हैं।
नॉन-आइडेंटिकल और आइडेंटिकल ट्विन्स में क्या अंतर होता है?
जन्म की प्रक्रिया
- आइडेंटिकल ट्विन्स एक ही एग के विभाजन से बनते हैं।
- नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स दो अलग-अलग एग्स और स्पर्म से बनते हैं।
डीएनए समानता
- आइडेंटिकल ट्विन्स का डीएनए एक जैसा होता है।
- नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स का डीएनए अलग-अलग होता है, जैसे सामान्य भाई-बहनों का।
शारीरिक विशेषताएं
- आइडेंटिकल ट्विन्स दिखने में बिल्कुल एक जैसे होते हैं।
- नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स दिखने में अलग-अलग हो सकते हैं।
प्लैसेंटा और एम्नियोटिक सैक
- आइडेंटिकल ट्विन्स एक ही प्लैसेंटा साझा कर सकते हैं या अलग-अलग हो सकते हैं।
- नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स के अलग-अलग प्लैसेंटा और एम्नियोटिक सैक होते हैं।
अगर जुड़वां बच्चे लड़का और लड़की हैं तो?
अगर जुड़वां बच्चों में से एक लड़का है और एक लड़की, तो यह स्पष्ट रूप से नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स हैं क्योंकि उनका डीएनए अलग-अलग होगा। लड़के में XY क्रोमोसोम होता है, जबकि लड़की में XX क्रोमोसोम होता है।
इसलिए दिखती है रूबीना की बेटियां अलग
रुबीना की बेटियां दिखने में अलग इसलिए हैं क्योंकि वे नॉन-आइडेंटिकल ट्विन्स हैं। उनका जेनेटिक कंपोजिशन अलग है, जिससे उनके बाल, त्वचा, चेहरे की बनावट और व्यक्तित्व भी अलग-अलग हैं। इसलिए, अगर आप भी सोच रहे थे कि रुबीना की बेटियां एक जैसी क्यों नहीं दिखतीं, तो अब आपके पास इसका सही जवाब है!



Click it and Unblock the Notifications
