Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
कुछ समय पहले ही रूबीना दिलैक दो बेटियों की मां बनी हैं। हाल ही अपने शो 'किसी ने बताया नहीं' के दूसरे सीजन में रूबीना ने बताया कि कैसे मदरहुड जर्नी की वजह से उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई।
उनके शो के दूसरे सीजन पर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी हाल ही में गेस्ट के तौर पर पहुंची थी। देबिना और रूबीना ने प्रेग्नेंसी और पोस्टपार्टम एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की।

रुबीना को झेलना पड़ा था ब्रेस्ट लंप का दर्द
रूबीना ने अपना ब्रेस्टफीडिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया " मेरी बांह के पास तीन बड़ी गांठें बन गई थी। चट्टान जैसी सख्त। मैं डर गई। मैंने सोचा, क्या यह कैंसर है? क्या यह लिम्फ नोड है? मैं डरी हुई थी मैंने रात को डॉक्टर को कॉल किया। उन्होंने मुझसे कहा कि मालिश करके देखो। डॉक्टर ने कहा, 'जब दूध नलिकाओं में दूध जमा हो जाता है, तो गांठ बन जाती है। गांठों की मालिश करनी पड़ती है। यह बहुत जरुरी है वरना सर्जिकली इन्हें हटाना पड़ता है।
आइए इसी बहाने ये जानने कि कोशिश करते हैं कि ब्रेस्टफीडिंग की दौरान बनने वाले इन गांठों से कैसे बचे और इनके बनने की वजह।
कैसे होता है मिल्क डक्ट में रुकावट?
ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट लंप यानी स्तन में गांठ का बनने की मुख्य वजह मिल्क डक्ट यानी दूध नली में रुकावट होती है। जब स्तनों से दूध पर्याप्त रूप से नहीं निकल पाता है, तो इससे दूध नलिकाओं में रुकावट हो सकती है। परिणामस्वरूप गांठ बन जाती है, जो छूने पर दर्दनाक हो सकती है। प्रभावित क्षेत्र की मालिश करने और स्तनपानसे मिल्क डक्ट की रुकावट को दूर करने में मदद मिलती है।
ब्रेस्टफीडिंग महिलाएं क्या करें?
मसाज कराएं : ब्रेस्ट में गांठ बनने से गर्म तेल से हल्के हाथों से मसाज करें, इससे दूध की नली खुलने में मदद होती है।
ब्रेस्ट पंप करें: अगर स्तनों में जरुरत से ज्यादा ब्रेस्टमिल्क का जमाव हो रहा है तो ब्रेस्ट पंप करके मिल्क स्टोर करें। इससे स्तन खाली रहेंगे और ब्रेस्ट लंप की शिकायत नहीं होगी।
गर्म पानी से सिंकाई करें : ब्रेस्ट लंप या स्तन में गांठे होने पर गर्म पानी में टॉवेल भिगोकर सिंकाई करे। इससे राहत मिलेगी और गांठों की समस्या से निजात मिलेगी।
उचित स्तनपान: मिल्क डक्ट में रुकावट न आए इसके लिए मां को बच्चे को बार-बार स्तनपान कराना चाहिए। इससे स्तनों को खाली होने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
