Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
क्या है ब्रेन फॉग जिससे जूझ रही हैं रूबीना दिलैक, जानें इस दिमाग से जुड़ी बीमारी के लक्षण और वजह
Rubina Dilaik Suffering from Brain Fog : बिग बॉस फेम रूबीना दिलैक 27 नवंबर, 2023 को जुड़वा बेटियों की मां बनी थी। इसके बाद वो कई बार इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी से जुड़े एक्सीपीरियंस को शेयर करती आई है।
हाल ही में रूबीना दिलैक ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ब्रेन फ्रॉग का शिकार हैं। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में अक्सर यह समस्या होने लगती है। चलिए जानते हैं क्या है ब्रेन फ्रॉग और इसके लक्षण क्या होते हैं?

क्या है ब्रेन फ्रॉग?
ब्रेन फ्रॉग एक मेंटल कंडीशन है, यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके सोचने की क्षमता इफेक्ट हो जाती है। जिसमें व्यक्ति चीजों को भूलने लगता है और किसी चीज पर फोकस नहीं करता पाता है। इसमें व्यक्ति चीजों भूल जाता है यह उसे भ्रम होने लगता है। इससे पीड़ित व्यक्ति जो सोचते हैं और जो बोलते हैं दोनों में अंतर आने लगता है।
ब्रेन फ्रॉग के लक्षण
- ब्रेन फ्रॉग होने पर मरज को फोकस करने में मुश्किल आती है, किसी एक चीज़ पर दिमाग को एक्राग करने में बहुत मुश्किल आती है। दिमाग इधर-उधर ही रहता है।
- आप हाल ही में घटी चीजों को भूलने लगते हो।
- आप सोचते कुछ और हो और करते कुछ और हो।
- आप चीजें करने के बाद भी असमंज में पड़ जाते हो कि वो चीज हुई है या नहीं।
- कॉन्फिडेंस में कमी आ जाती है।
- किसी निर्णय को लेने में परेशानी का सामना करना।
मानसिक थकान और बॉडी में एनर्जी की कमी महसूस होना। इसके अलावा मूड स्विंग होना भी ब्रेन फ्रॉग के लक्षण हैं।
वजह
ब्रेन फॉग के पीछे कई वजह हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर कई तरह के हार्मोनल चैंजेज से गुजरता है। जिस वजह से महिलाएं कई तरह की चिंताओं से घिर जाती है। प्रॉपर डाइट में कमी के चलते भी वो ब्रेन फॉग का शिकार बन जाती है। इसके अलावा डिप्रेशन, डायबिटीज, माइग्रेन, अल्जाइमर, कैंसर ट्रिटमेंट, मेनोपॉज, और हाइपोथायरॉइडिज्म के कारण भी यह समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications