Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Parenting Tips: कार में बच्चों के साथ ड्राइव करते समय फॉलो करें ये रूल्स, हो सकती हैं दुर्घटना

आज कल बच्चों को घूमना फिरना बहुत पसंद होता है। जिसके लिए अक्सर ही उनके माता-पिता उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर घूमाने ले जाते हैं। स्कूल छोड़ने की बात हो, या स्कूल से लाने, ले जाने की, किसी ट्रिप पर जाना हो, या फिर शॉपिंग मॉल बच्चों को कार में लाना और ले जाना आम बात हो गई है। लेकिन इस दौरान कार में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि हर साल कार एक्सिडेंट में हजारों बच्चे अपनी जान गवाते हैं, या फिर घायल हो जाते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण बच्चों के कार में सही ढंग से न बैठना भी है। कभी खिड़की से हाथ बाहर निकालना, तो कभी सीट बेल्ट न लगाना, कार में आराम से न बैठने की जगह उछल-कूद करने जैसी हरकतें बच्चों को कार में सफर करने के दौरान चोट पहुंचा सकती है। ऐसे में पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वो अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कार के इन सेफ्टी नियमों को फॉलो करें।
बच्चे की सीट पर न रखें ज्यादा सामान
कई बार जब आप बाहर घूमने जाते हैं, तो अपनी कार की सीट पर बहुत सारा सामान रख देते हैं। जिस कारण बच्चों को सही से बैठने के लिए कार में जगह भी नहीं मिलती है। जब बच्चे सही तरीके से कार में नहीं बैठ पाते हैं, तो उनको चोट लगने का चांस बढ़ जाता है।
चाइल्ड लॉक
कार में चाइल्ड लॉक लगाना बहुत जरूरी होता है। बच्चे कई बार कार में खेलते-खेलते गाड़ी का लॉक खोल देते हैं। जिससे वो चलती गाड़ी से गिर भी सकते हैं। इस तरह की दुर्घटना से बचने के लिए आप अपनी गाड़ी में चाइल्ड लॉक लगाकर ही ट्रेवल करें।
बच्चे को गाड़ी में न छोड़े अकेला
कई बार जब हम बाहर जाते हैं, तो बच्चों को कार में अकेला छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत होता है। कई बार बच्चे कार के अंदर अकेले होने पर खुद को उसके अंदर बंद कर लेते हैं। जो उनके लिए काफी असुरक्षित है। इसलिए कभी गलती से भी बच्चों को कार में अकेला न छोड़े।
कार की खिड़की अच्छे से करें बंद
कई लोग कार की खिड़की खोलकर ड्राइव करना पसंद करते हैं। ऐसे में बच्चे बार-बार खिड़की से हाथ और अपना सिर गाड़ी से बाहर निकालने लगते हैं। जिस कारण बच्चों को चोट भी लग सकती है। इसलिए बच्चों के साथ ट्रेवल करते समय हमेशा कार की खिड़की और दरवाजे को अच्छे से बंद करें।
बच्चों को जरूर लगाए कार सीट
कार में ट्रेवल करने के लिए सभी को कार की सेफ्टी सीट लगाना जरूरी होता है। ये किसी भी तरह की दुर्घटना से आपको बचाने में मदद करता है। लेकिन लोग कार में बच्चों को सीट बेल्ट लगाना भूल जाते हैं। जो उनकी सबसे बड़ी गलती होती है, लेकिन हर पेरेंट्स कार में अपने बच्चों को सीट बेल्ट जरूर लगाएं। ताकि अचानक ब्रेक लगने या किसी तरह का एक्सिडेंट होने पर बच्चों को चोट लगने से बचाया जा सकें। मार्केट में बच्चों की हाइट और उम्र के अनुसार भी सीट बेल्ट मिलती हैं, तो आप अपनी गाड़ी में वो सीट बेल्ट जरूर लगवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
