Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Heatwave Safety Tips: लू में गर्भवती महिलाएं करें अपनी एक्स्ट्रा केयर, इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान
दिल्ली समेत देशभर के इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने भी लू के प्रकोप को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले एक हफ्ते तक ज्यादा तापमान से सेहत को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। इस मौसम में गर्भवती महिलाओं औ बच्चों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
आपदा प्रंबंधन प्राधिकरण ने गर्मी और लू से बचाव के लिए "क्या करें और क्या न करें" को लेकर लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस प्रचंड गर्मी में कैसे गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें।

गर्मी और लू की गंभीर स्थिति हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती है। इस मौसम में हल्की सी लापरवाही भी कोमा और मृत्य के खतरे को बढ़ा सकता है। बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत को लेकर परिजनों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते है कि गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
हीटवेव की वजह से गर्भावस्था में खतरा
अधिक तापमान में संपर्क में आने से गर्मी और डिहाइड्रेशन से गर्भवती महिलाओं की तबीयत बिगड़ सकती है। शरीर में पानी की कमी गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है। लू की वजह से समय से पहले लेबर पेन, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। जिसकी वजह से प्रीमैच्योर डिलीवरी और मिसकैरिज का खतरा बढ़ जाता है।
गर्भवती महिला गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कुछ उपाय बताए हैं जिनकी मदद से बच्चों-गर्भवती को तेज धूप और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं गर्मी से बचने के लिए हाइड्रेशन पर खूब ध्यान दें।
- धूप के सीधे संपर्क में जाने से भी बचें और इस दौरान घर जाने से बचें।
- अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए ढीले कपड़े पहने और सूती कपड़े ही पहनें।
- ज्यादा मिर्च मसाला खाने से बचें।
- स्तनपान कराने वाली माताएं भी खूब पानी पिएं क्योंकि डिहाइड्रेशन की वजह से मांओं के ब्रेस्टमिल्क प्रॉडक्शन पर भी असर पड़ता है।
- बासी खाना खाने से बचे वरना फूड पॉइजनिंग की दिक्कत हो सकती है।
- फ्रेश फल या जूस का सेवन करें।
- ठंडी जगह पर ही रहें।
- हीट स्ट्रोक, हीट कैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, पसीना आना, बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
