Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
SAFETY TIPS: जब बच्चा शुरु करें चलना, चोट न लग जाए इसलिए पैरेंट्स रखें इन सेफ्टी टिप्स का ध्यान
बच्चा जब पहली बार नन्हें कदम से चलना शुरु करता है, तो सके पैरेंट्स के लिए बहुत ही इमोशनल पल होता है। मगर पैरेंट्स को खुश होने के साथ ही बच्चे की सुरक्षा के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बच्चे जब चलने लगते हैं, तो एक्साइटमेंट में इधर-उधर भागने लगते हैं। जिसकी वजह से वो गिर जाते है या उन्हें चोट लग जाती है।
कई बार माता-पिता कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बच्चे की सेहत को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में अपने बच्चे को पहली बार चलता देखकर खुश होने के साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी ज़रूरी होता है। आइए जानते हैं पहली बार चलने पर बच्चे की स्पेशल केयर करने के कुछ ज़रूरी टिप्स के बारे में यहां-

हर वक्त रहें साथ
जब आपका बच्चा चलना सीख रहा हो, तो हमेशा उसके साथ रहने की कोशिश करें। ऐसे में बच्चों को अकेला छोड़ना किसी जोखिम से कम नहीं होता है, क्योंकि चलते-चलते बच्चा कभी भी गिर सकता है। इससे उसे गंभीर चोट लगने की भी आशंका बनी रहती है।
पैरों की मालिश है ज़रूरी
वैसे तो छोटे बच्चों की मासंपेशियों को मजबूत बनाने के लिए पूरे शरीर की मालिश करना ज़रूरी होता है, मगर बच्चों के चलना सीखने पर हर रोज उनके पैरों की मालिश ज़रूर करें। इससे बच्चों के पैर की मांसपेशियां मजबूत बनती है और बच्चें अपने शरीर का भार उठाना सीखते हैं।
जब बच्चे चलना शुरु करें, तो उन्हें चलने दें, इस दौरान उनके हाथों को पकड़ना ना भूलें। बीच-बीच में उनके हाथ छोड़ कर उन्हें खुद से बैलेंस बनाने दें। उनसे दूर खड़े होकर उन्हें आपके पास आने के लिए इनकरेज करें।

सहारा दें
जब बच्चे शुरुआत में चलना सीखते हैं तो उनमें बैलेसिंग नहीं होती है। किसी और चीज के सहारे वो चलना शुरु करते हैं। शुरुआत में वे खड़े होने पर बैठ पाने में सक्षम नहीं हो पाते हैं ऐसे में आप उन्हें सहारा देकर बैठाने में उनकी मदद करें।
इन सेफ्टी टिप्स का रखें ख्याल
-शार्प कॉर्नर वाले टेबल्स को उनकी पहुंच से दूर रखें, क्योंकि चलते वक्त बैलेंस बनाने के चक्कर पर उन पर गिर कर वो खुद को चोट पहुंचा सकते हैं।
-ऐसे फर्नीचर को अलग ही रखें जो फिसलन भरी हों और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह खिसक जाते हों।
-कार्पेट और ऐसे ही दूसरे सामानों को उनके रास्ते से हटा कर रखें।
-जब वे सीढ़ियों पर जा रहे हों तो उनका खास ख्याल रखें। खासकर सीढ़ियों के उपरी और निचले हिस्से में दरवाजे लगवाना ना भूलें।
-हानिकारक हाउसहोल्ड सामानों को उनसे दूर रखें।
-उन्हें वॉकर से दूर रखें। ये एक मिथक है कि इसके सहारे वे जल्दी चलना सीखते हैं लेकिन होता ठीक इसके उल्टा है। इसके मदद से वे और भी देरी से चलना सीखते हैं। पांव के मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, वो अलग।
-जब बच्चा चलना सीखता है, तो बच्चे को हाथ पकड़ कर धीरे-धीरे चलना सिखाएं।



Click it and Unblock the Notifications
