Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Sawan 2023: भगवान शिव पर रखें ये बिटिया का नाम, ये है यूनिक और ट्रेडिंग नामों की लिस्ट
Shiva name for baby Girl: सावन महीना शुरु होने में कुछ दिन ही शेष है। इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा-अर्चना होती है। कई विशेष त्योहार भी शिव-पार्वती को समर्पित होते हैं।
सावन के मौके पर आज आपको भगवान शिव से जुड़े कुछ ऐसे नामों के बारे में बताते हैं जो लड़के नहीं, लड़कियों के लिए चमत्कारी साबित हो सकते हैं। भोले बाबा से जुड़े ये नाम अगर आपने अपनी लाड़ली के लिए रखते हैं तो भगवान शिव की कृपा और आर्शीवाद सदा उसके बना रहेगा।

अगर आप अब तक यह जानते रहे हैं कि शिव जी के नाम केवल लड़कों के लिए हैं , तो ये रही आपकी बेटी के लिए भगवान शिव से जुड़े नाम की लिस्ट.
शिवन्या
यह नाम साफ तौर पर शिव से जुड़ा है और इस नाम की शुरुआत ही भगवान शिव के नाम से होती है। इस नाम का मतलब होता है भगवान शिव का आर्शीवाद।
आद्या
भगवान शिव की पत्नी देवी शक्ति को आद्या के नाम से जाना जाता है। शक्ति के बिना शिव अधूरे हैं और भगवान शिव के भक्त अपनी बेटी को आद्या नाम दे सकते हैं। मां दुर्गा को भी आद्या के नाम से जाना जाता है।
अमारा
अमारा नाम संस्कृत के शब्द अमराय से बना है। इस नाम का सीधा अर्थ है। भगवान जो विनाश से परे है। शिव जी का एक नाम अविनाश भी है। लड़कियों के लिए ये नाम थोड़ा यूनिक, मीनिंगफुल होने के साथ ही मॉर्डन भी है।
अनविका
अनविका नाम का मतलब होता है शक्तिशाली और पूर्ण एवं मजबूत। शिव शक्तिशाली, पूर्ण और मजबूत तीनों का प्रतीक हैं।
अनिमिषा
अनिमिषा संस्कृत के शब्द अनिमिषाय से निकला है। जिसका अर्थ है। भगवान जो अपनी पलकें नहीं झपकाते, उनकी दृष्टि स्थिर है। यह नाम भी भोलेनाथ के लिए लिया जाता है।
अवंतिका
अवन्तिका नाम का मतलब प्राचीन मालवा, उज्जैन, अनंत, विनम्र, मामूली, पवित्र उज्जैन के शहर होता है। शिव जी के 12 शिवलिंगों में से एक महाकालेश्वर शिवलिंग उज्जैन में स्थित है। इसलिए उन्हें अवंतिका नरेश भी कहा जाता है। अंवतिका बेटी का अच्छा नाम हो सकता है।

नियति
नियति भी संस्कृत के नियताय उच्चारण से बना है। भगवान शिव का ये नाम का मतलब है कि अपने कर्तव्यों में कभी असफल नहीं होते, वह अपनी प्रतिज्ञाओं के पालन में निरंतर रहते हैंनियताय, भगवान शिव का नाम, वह अपने कर्तव्यों में कभी असफल नहीं होते, वह अपनी प्रतिज्ञाओं के पालन में निरंतर रहते हैं।
रिभा
रिभा मतलब स्तुति गाना, ये नाम भी भगवान शिव की स्तुति से जुड़ा हुआ होता है।
श्रावणी
जैसा कि आपको मालूम है कि श्रावण या सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। अगर आपकी बिटिया का जन्म इस पावन महीने में हुआ है तो आप उसका नाम श्रावणी भी रख सकती हैं।
कीरत
कीरत नाम इन दिनों काफी ट्रेडिंग हैं। अगर आप कीरत नाम का अर्थ समझ लेंगे तो आपकी बेटी की जिंदगी संवर जाएगी। कीरत नाम का मतलब देवताओं की स्तुति या महिमा गाने से होता है। इस नाम का एक अर्थ भगवान शिव से भी जुड़ा है।
तालिना
तालिना भगवान शिव के वाद्ययंत्र तालिनाए से निकला है। भगवान एक संगीत वाद्ययंत्र धारण करते हैं जिसे 'ताली' कहा जाता है। ये नाम भी यूनिक है।



Click it and Unblock the Notifications
