Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Sawan 2023: सावन में पैदा हुआ है बेटा, भगवान शिव पर रखें ये यूनिक और मॉर्डन नाम
shiva name for baby boy: सावन माह भगवान शिव को समर्पित है, यदि आप भगवान शिव के भक्त हैं, और आप अपने बच्चे के नाम भगवान शिव पर आधरित कोई यूनिक और मॉडर्न नाम रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप हमारे द्वारा सुझाए गए भगवान शिव के कुछ नामों का चुनाव कर सकते हैं।
और अगर आपके बच्चे का जन्म सावन माह के दौरान ही हुआ है, तो ये तो सोने पर सुहागा वाली बात है। हम यहां आपके साथ भगवान शिव के कुछ नाम बेहद यूनिक और मॉडर्न नाम शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपने पहले शायद कभी सुने भी ही न हो। ऐसे में यहां दिए कुछ नाम आपके बेहद काम आ सकते हैं-

मिहिरान : मिहिरान भगवान शिव पर आधरित मॉर्डन नाम है। इसका मतलब स्मार्ट, आकर्षित और चमत्कारी भी होता है। यह नाम बहुत ही यूनिक है। सावन में अगर आपके बेटे का जन्म हुआ तो आप ये नाम दे सकते हैं।
रुद्र : भगवान शिव का रुद्र नाम बहुत लोकप्रिय है। रुद्र का मतलब होता है पराक्रमी और साहसी। यह बहुत ही सुंदर नाम है और आप अपने बेटे को भोलेनाथ का यह नाम दे सकते हैं।
नंदिश :आपको बता दें कि नंदिश का मतलब नंदी के स्वामी से होता है। इस वजह से भगवान शिव को नंदीश्वर भी कहा जाता है। भगवान शिव नंदीश्वर मतलब होने के कारण नंदिश नाम बहुत सुंदर बन जाता है। शास्त्रों में नंदिश नाम को काफी अच्छा माना गया।
प्रहस: भगवान शिव का एक और नाम है, जिसका मतलब हंसमुख और मुस्कान से होता है। इस नाम को रखने से आपका बच्चा हमेशा हंसता और मुस्काराता रहेगा।
वरद: भगवान शिव के इस नाम का अर्थ है 'वरदान देने वाला', इसका एक मतलब अग्नि देव भी है।
रुद्रांश : हमें भगवान शिव का अंश होने का मौका मिले तो हमारा पूरा जीवन सफल हो जाए। भगवान की भक्ति करने से ही मन शांत हो जाता है तो उनके नाम से कितनी सकारात्मकता आएगी। रुद्रांश नाम का मतलब भगवान शिव का अंश होता है। यह एक स्टाइलिश और मॉडर्न बेबी बॉय नेम है।
व्योमकेश : इस नाम की उत्पत्ति संस्कृत शब्द व्योम से हुई है। व्योम का अर्थ आकार और केश का मतलब बाल होते हैं। भगवान शिव को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि केश आकाश के समान हैं।
आदिकारः भगवान शिव को सृष्टि की रचना करने वाला माना जाता है। आदिकार का मतलब प्रथम निर्माता।
पुष्कर : इस नाम का मतलब होता है पोषण देने वाला। भगवान शिव को पुष्कर के नाम से भी जाना जाता है। भारत में पुष्कर के नाम से एक तीर्थस्थल भी है। पुष्कर बहुत ही पवित्र नाम है।
प्रणव : ऊं से प्रणव की उत्पत्ति हुई है एवं भगवान शिव के 'ऊं' को अत्यंत पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों इस नाम में आते हैं। इस नाम के जरिए आप अपने बेटे में त्रिदेवों के गुण पा सकते हैं।
अभय : इस नाम का मतलब होता है निडर। बुरी नजर से बचाने वाला या मुश्किल समय में साथ देने वाला अभय होता है। भगवान शिव को निडर और साहसी के रूप में जाना जाता है।
अचिंत्यः भगवान शिव को समर्पित इस नाम का अर्थ है 'अकल्पनीय', जिसकी कोई कल्पना न कर सकें।
शूलिन: शूलिन का मतलब होता है वह जो त्रिशूल धारण करता है।
अनंतदृष्टि: वो व्यक्ति जिसे भविष्य देखने के लिए अनंत दृष्टि का उपहार मिला हो, ये नाम भी शिव को समर्पित है1
अभिराम : भगवान शिव एक योगी हैं जिन्हें भौतिक सुख का कोई मोह नहीं है। अभिराम नाम का मतलब होता है जो आत्मा से सुखी हो। भगवान शिव को भी अभिराम के नाम से जाना जाता



Click it and Unblock the Notifications











