Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Second Pregnancy की कर रहे हैं प्लानिंग, तो पहले इन 5 चीजों के लिए कर लें खुद को तैयार
Second Pregnancy Planning : फैमिली प्लानिंग को लेकर कई बातों के बारे में सोचना पड़ता है जैसे कि उम्र, आर्थिक स्थिति और पहले बच्चे की उम्र आदि। पहले बच्चे के बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग में ज्यादा बातों पर गौर करना पड़ता है क्योंकि इस समय पहले बच्चे की जिम्मेदारी के साथ शरीर में कई बदलाव आ चुके होते हैं। जब आप इन 5 चीजों के लिए खुद को तैयार महसूस करें, बस तभी दूसरे बच्चे के बारे में सोचें।

1. दूसरा बच्चा प्लान करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पहला बच्चा कितना बड़ा हुआ है। अगर पहला बच्चा बहुत छोटा है तो दूसरा बच्चा प्लान करना आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है। सेकंड चाइल्ड की प्लानिंग से पहले अपने बड़े बच्चे को समझदार होने दें।
2. पहले और दूसरे बच्चे के बीच कम से कम दो से पांच साल का अंतर होना बहुत जरूरी है। इससे दोनों बच्चों के बीच बॉन्डिंग डवलप हो पाएंगी।
3. अगर बच्चा स्कूल जाने लगा है, तब भी दूसरे बच्चे के साथ आप उस पर ध्यान न दे पाएं तो उसके स्कूल की जिम्मेदारियों को पूरा करने में कौन मदद करेगा। इस बात पर दोनों पार्टनर मिलकर सलाह मशविरा करें।
4. आज के जमाने में बच्चे की परवरिश बहुत महंगी पड़ती है ऐसे में आप पहले बच्चे की परवरिश के साथ समझौता करने की ना सोचें। प्लानिंग से पहले अपने फाइनेंस के बारे में सोचें और फिर आगे बढ़ें।
5. अगर आप 35 के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो पूरा हेल्थ चेकअप कराएं। डॉक्टर से एक बार कंसल्ट करें। कई बार महिला की अधिक उम्र होने या फिर पहली प्रेग्नेंसी में कोई समस्या होने पर कुछ हेल्थ इश्यूज हो जाते हैं इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराएं और दवाईयां सही समय पर लें।



Click it and Unblock the Notifications
