शब-ए-बारात की रात पर जन्मे बच्चों के लिए 50+ रूहानी नाम, जिनका मतलब है 'अल्लाह की रहमत'

Muslim Baby Names Born On Shab-e-Barat 2026: आज शब-ए-बारात की पाक रात है जिसमें गुनाहों की माफी मांगी जाती है। ये दिन इस्लाम में बहुत ही खास होता है। इस्लाम में बच्चे का नाम उसके व्यक्तित्व का आईना माना जाता है। शब-ए-बारात, जिसे 'लैलतुल बाराह' भी कहा जाता है, वह रात है जब अल्लाह अपने बंदों के लिए मगफिरत (माफी) और रहमत के दरवाजे खोल देता है। अगर आपके घर में इस रूहानी रात को किसी नन्हे फरिश्ते का आगमन हुआ है, तो उसका नाम भी इस रात की बरकत से जुड़ा होना चाहिए।

इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं 50 से भी अधिक आधुनिक और रूहानी मुस्लिम नाम, जो न केवल सुनने में खूबसूरत हैं, बल्कि उनका अर्थ भी बहुत गहरा है।

मुस्लिम लड़कों के ट्रेंडिंग नाम

क्र.सं. नाम (Name) अंग्रेजी स्पेलिंग (English) अर्थ (Meaning)
1 बरकत Barakat अल्लाह की कृपा / वृद्धि
2 रहमत Rahmat दया / अल्लाह की मेहरबानी
3 नूर Noor रोशनी / दिव्य चमक
4 फजल Fazal इनाम / कृपा
5 इबादत Ibadat अल्लाह की पूजा
6 अमान Aman शांति / सुरक्षा
7 जायन Zayan सुंदर / खुशनुमा
8 अरहम Arham सबसे दयालु
9 इरफान Irfan ज्ञान / पहचान
10 रियान Riyan स्वर्ग का एक दरवाजा
11 अफ्फान Affan माफ करने वाला
12 जीशान Zeeshan शानदार / गरिमामय
13 हामिद Hamid अल्लाह की तारीफ करने वाला
14 शहादत Shahadat गवाही / साक्ष्य
15 इनायत Inayat उपहार / मेहरबानी
16 रूहान Rouhan आध्यात्मिक / दयालु
17 शौकत Shaukat शान-ओ-शौकत
18 तौहीद Tauheed एक अल्लाह को मानने वाला
19 आदिल Aadil न्यायप्रिय
20 फराज Faraz ऊंचाई / सफलता
21 कासिम Qasim बांटने वाला
22 मुस्तफा Mustafa चुना हुआ (पैगंबर का नाम)
23 हादी Hadi सही रास्ता दिखाने वाला
24 कबीर Kabir महान / बड़ा
25 साकिब Saqib चमकता हुआ सितारा

मुस्लिम लड़कियों के ट्रेंडिंग नाम

क्र.सं. नाम (Name) अंग्रेजी स्पेलिंग (English) अर्थ (Meaning)
26 आयत Ayat अल्लाह की निशानी
27 इनाया Inaya अल्लाह का तोहफा / मदद
28 जन्नत Jannat स्वर्ग / बहिश्त
29 माहिरा Mahira कुशल / एक्सपर्ट
30 शिफा Shifa उपचार / सेहत
31 आयरा Ayra सम्माननीय / विदुषी
32 हुमा Huma खुशकिस्मती का पक्षी
33 बरकते Barakah दुआ / आशीर्वाद
34 नूरा Noura प्रकाश से भरी
35 मशाल Mashal रोशनी / मशाल
36 आफरीन Afreen प्रशंसा / सुंदर
37 हिदाया Hidaya मार्गदर्शन / हिदायत
38 फातिमा Fatima पैगंबर की बेटी का नाम
39 जै़नब Zainab सजी हुई / सुंदर
40 सारा Sara शुद्ध / राजकुमारी
41 रिफत Rifat उच्च पद / ऊंचाई
42 अदीबा Adeeba सुसंस्कृत / संस्कारी
43 महरून Mahrun दयालु / रहम दिल
44 साबिरा Sabira सब्र करने वाली
45 जकीया Zakiya शुद्ध / पाक
46 अनीसा Aneesa मिलनसार / दोस्त
47 इशरत Ishrat खुशी / आनंद
48 मलाइका Malaika फरिश्ते (Angel)
49 समीरा Samaira रात की साथी
50 अलीजा Aliza खुशी / आनंदमय
51 हया Haya शर्म और हया

भारत में कब मनाई जा रही है 'शब-ए-बारात'?

भारत में कब मनाई जाएगी 'शब-ए-बारात' ये जानने के लिए हर मुस्लिम उत्सुक है। इस्लामी धर्मगुरओं की मानें तो हिंदुस्तान में शबाना की 15वीं तारीख मंगलवार को मगरिब शाम यानी 6 बजे से माफी की रात शुरू होगी जो बुधवार 4 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान मुस्लिम लोग कुरआन पढ़ते हैं, सहरी करके रोजा रखते हैं और दुआ करते हैं ताकी इनकी मगफिरत हो पाए।

शब-ए-बारात का महत्व और शब-ए-कद्र (Significance)

शाबान की यह 15वीं रात वह रात है जब सच्ची तौबा करने वालों पर अल्लाह की विशेष रहमत बरसती है। इस रात को 'लैलतुल बाराह' भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है 'दोषमुक्ति की रात'। जो लोग पूरी अकीदत (श्रद्धा) के साथ इस रात जागकर इबादत करते हैं, अल्लाह उनके पिछले तमाम गुनाहों को माफ कर देता है। कुरान की तिलावत और नफिल नमाज इस रात की मुख्य इबादत हैं।

Story first published: Tuesday, February 3, 2026, 17:36 [IST]
Desktop Bottom Promotion