Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बच्चेदानी की इस बीमारी से जूझ रही है शमिता शेट्टी, अस्पताल के बेड से वीडियो शेयर कर दी जानकारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। वे अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्हें एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं और इसके बारे में अधिकतर महिलाओं को पता ही नहीं होता। इस बीमारी के इलाज के दौरान उनकी सर्जरी हो चुकी है।
वीडियो में उन्होंने बताया कि यह काफी दर्दनाक है। शमिता ने सभी महिलाओं से यह गुजारिश की कि वे अपने शरीर में होने वाले किसी भी बदलाव या दर्द को नजरअंदाज ना करें। साथ ही, अपने शरीर की सुनें।
चूंकि, एंडोमेट्रियोसिस के बारे में अधिकतर महिलाओं को पता नहीं होता, इसलिए शमिता ने हर किसी को गूगल करने की सलाह भी दी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि एंडोमेट्रियोसिस क्या है और इसे लक्षण क्या होते हैं-

एंडोमेट्रियोसिस क्या है?
एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं को होने वाले एक गंभीर बीमारी है। यह एक बेहद ही दर्दनाक स्थिति है जिसमें गर्भाशय की इनर लाइनिंग के समान टिश्यूज गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगते हैं। यह अक्सर अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब और पेल्विस की लाइनिंग के टिश्यूज को प्रभावित करता है। एंडोमेट्रियोसिस टिश्यू गर्भाशय के अंदर की लाइनिंग की तरह कार्य करता है। यह गाढ़ा हो जाता है, टूट जाता है और ऐसे में हर बार पीरियड्स के साथ ब्लीडिंग होती है। एंडोमेट्रियोसिस दर्द का कारण बन सकता है, खासकर पीरियड्स के दौरान। इससे महिलाओं में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। हालांकि, उपचार आपको स्थिति और इसकी जटिलताओं पर काबू पाने में मदद कर सकते हैं।
एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण क्या है?
एंडोमेट्रियोसिस का मुख्य लक्षण पेल्विक में होने वाला दर्द है। इसे अक्सर पीरियड्स में होने वाले दर्द से जोड़कर देखा जाता है। पीरियड्स के दौरान ऐंठन होना सामान्य है, लेकिन एंडोमेट्रियोसिस की समस्या होने पर दर्द सामान्य से कहीं ज्यादा होता है। इतना ही नहीं, यह दर्द समय के साथ और भी बदतर हो सकता है।
• एंडोमेट्रियोसिस होने पर पेल्कि दर्द और ऐंठन पीरियड्स से पहले ही शुरू हो जाता है और यह कई दिनों तक बना रह सकता है। आपको पीठ के निचले हिस्से और पेट में दर्द भी हो सकता है।
• एंडोमेट्रियोसिस में सेक्स के दौरान या उसके बाद दर्द आम है।
• मलत्याग या पेशाब करते समय दर्द होना। आपको मासिक धर्म से पहले या उसके दौरान ये लक्षण होने की सबसे अधिक संभावना है।
• बहुत अधिक ब्लीडिंग होना। आपको पीरियड्स में बहुत हैवी ब्लीडिंग हो सकती है।
• अक्सर एंडोमेट्रियोसिस का पता इनफर्टिलिटी से जुड़े टेस्ट के दौरान ही चलता है।
• इसके अलावा, आपको थकान, दस्त, कब्ज, सूजन या मतली हो सकती है। ये लक्षण पीरियड्स से पहले या उसके दौरान अधिक आम हैं।
कई बार एंडोमेट्रियोसिस का कोई लक्षण नजर नहीं आता है। ऐसे में महिलाओं को अक्सर तब पता चलता है, जब वे गर्भवती नहीं हो पाती हैं या किसी अन्य कारण से सर्जरी करवाने के बाद।



Click it and Unblock the Notifications