Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
'शार्क टैंक' की जज नामिता थापर ने बताई 'पेरिमेनोपॉज' से जुड़ी तकलीफें, 30 पार कर चुकी महिलाएं जानें लक्षण
पॉपुलर रियालिटी शो 'Shark Tank India' की जज नमिता थापर ने हाल ही में शो के दौरान बताया था वो पेरिमेनोपॉज की समस्या से गुजर रही थी। इस दौरान नामिता को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को नहीं पता हैं, उन्हें बता दें कि मेनोपॉज आने से पहले हार्मोंस में काफी बदलाव आता है जिससे कई तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं।
मेनोपॉज के बाद पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। वहीं पेरिमेनोपॉज वह समय होता है जब शरीर रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज की तैयारी करना शुरू करता है।

Women's Day के मौके पर जानते हैं आखिर ये पेरिमेनोपॉज क्या होता है और इसके लक्षण क्या हैं।
नमिता थापर ने ट्वीट करके शेयर किया एक्सपीरियंस
नमिता थापर ने ट्वीट करते हुए शो के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, 'महिलाएं अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देती हैं और न ही इस बारे में बात करती हैं। मैंने मानसिक स्वास्थ्य, आईवीएफ , फिटनेस और अब पेरिमेनोपॉज़ के बारे में अपने अनुभवों के बारे में बात करने के लिए शार्क टैंक मंच का उपयोग किया है। अधिकांश महिलाओं को लक्षणों, उपचार या विकल्प के बारे में जानकारी नहीं है। आइए शिक्षित बनें और अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लें।'
नमिता थापर ने इस वीडियो में बताया है कि कैसे उन्हें हैवी ब्लीडिंग के वजह परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने ये भी बताया कि पेरिमेनापॅज़ के कारण वे एनीमिक हो गईं और उनका हीमोग्लोबिन आठ तक पहुंच गया था। इसकी वजह से उन्हें पांच महीनों तक इंजेक्शन लगवाने पड़े थे।
क्या होता है पेरिमेनोपॉज?
मेनोपॉज एक नेचुरल प्रक्रिया है। जहां एक उम्र के बाद महिलाओं को पीरियड आने बंद हो जाते है, जिसे मेनोपॉज या रजोनिवृत्ति कहा कहते हैं। मेनोपॉज से पहले वाली कंडीशन को पेरिमेनोपॉज कहलाती है। इसमें शरीर धीरे-धीरे मेनोपॉज के लिए तैयार होता है। हर महिला को अलग-अलग उम्र में पेरिमेनोपॉज होता है। इस दौरान आपके पीरियड रेग्युलर नहीं आते हैं। इसके लक्षण 30 से लेकर 40 के बीच महिलाओं में देखने को मिलते हैं।

क्या होते हैं पेरिमेनोपॉज के लक्षण
अलग-अलग उम्र के दौरान महिलाएं पेरिमेनोपॉज के लक्षणों को महसूस कर सकती हैं-
- अनियमित पीरियड
- पीरियड के दौरान कभी ज्यादा तो कभी कम रक्तस्त्राव
- सेक्स की इच्छा में कमी
- मूड स्विंग्स
- पीरियड के दौरान अंडों की संख्या घटने लगती है या ओवरीज अंडे रिलीज ही नहीं करते हैं।
- कॉलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना या कम होना।
- वजाइनल ड्रायनेस
- हॉट फ्लैशेज
- नींद न आना
- खूब पसीना आना
कब तक महिलाओं में रहता है पेरिमेनोपॉज
हर महिला में पेरिमेनोपोज अलग-अलग उम्र और अलग-अलग पीरियड के लिए रहता है। किसी में यह एक साल तो किसी में दस साल तक रह सकता है। वैसे अमूमन महिलाओं में 4 साल तक ये कंडीशन रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
