Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जुकाम-खांसी होने पर बच्चों को नहलाना चाहिए या नहीं? यहां मिलेंगे सही जवाब
Should You Bathe Baby In Cold And Cough: सर्दी का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और लगातार गिरता तापमान लेकर आता है, ऐसे में रोज नहाना बच्चों और बड़ों दोनों के लिए चुनौती बन जाता है। कई बार तो सर्दी-जुकाम से बच्चों की हालत खराब हो जाती है। इस समय सबसे आम समस्या होती है जुकाम और खांसी, जो छोटे बच्चों खासतौर पर नवजात शिशुओं को जल्दी पकड़ लेती है। वहीं अब प्रदुषण लेवल चरम पर है तो बच्चों की सेहत और भी जल्दी खराब हो जाती है।
ऐसे में पेरेंट्स की सबसे बड़ी दुविधा रहती है कि क्या बीमार बच्चे को नहलाना चाहिए या इससे सर्दी बढ़ सकती है? कुछ लोग सोचते हैं कि सर्दी-जुकाम में बच्चे को नहलाना चाहिए तो कुछ को लगता है कि नहीं नहलाना चाहिए। अब चलिए जान लेते हैं कि डॉक्टरों की सलाह इस बारे में क्या कहती है, आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

क्या सर्दी-जुकाम में बच्चों को नहलाना सही है?
एक्सपर्ट की मानें तो सर्दी-खांसी होने पर बच्चे को नहलाना किसी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। गुनगुने पानी से बच्चे को नहलाने से उसका गला और छाती साफ हो जाएगी। इससे उन्हें स्टीम मिलेगी और जुकाम-खांसी ठीक होंगे। ऐसे में ये साफ है कि सर्दी में बच्चे को नहलाना अच्छा होता है।
सर्दी-जुकाम में नहलाने के फायदे
बच्चे की नाक, गला और छाती साफ होती है।
ब्लॉकेज कम होती है और सांस लेने में आसानी होती है।
कई बार नहलाने के बाद स्ट्रीम देने की जरूरत भी नहीं पड़ती।
बच्चे को ठंड लगने से कैसे बचाएं
कमरे और पानी का तापमान सामान्य रखें।
बाथरूम और कमरा गर्म रखें, ताकि बच्चे को ठंड न लगे।
पानी का तापमान लगभग 100°F (37.8°C) होना चाहिए।
पानी गर्म नहीं, सिर्फ गुनगुना होना चाहिए।
वॉटर हीटर को 120°F (48.9°C) पर सेट रखें।
बच्चे के पास हमेशा एक हाथ रखें उसे कभी भी अकेला न छोड़ें।
नहलाने के बाद क्या करें?
नहलाने के बाद की सही केयर बच्चे को ठंड से बचाती है।
बच्चे को साफ तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं।
चाहें तो शरीर पर बेबी लोशन लगा सकते हैं, लेकिन चेहरे पर न लगाएं।
बालों को ब्रश/कंघी कर दें ताकि उलझन न रहे।
नाखून छोटे रखें ताकि बच्चा खुद को खरोंच न दे।
नहलाने के तुरंत बाद गर्म और आरामदायक कपड़े पहनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
