Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
श्रद्धा आर्या ने शेयर की डिलीवरी के बाद हेयर लॉस की दिक्कत, नई माएं इन तरीकों से करें इसे मैनेज
Shraddha Arya Struggling With Hair Loss : टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपने जुड़वां बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं। छोटे पर्दे पर अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाने वाली श्रद्धा फिलहाल मातृत्व का आनंद ले रही हैं और अपने बच्चों की परवरिश के लिए एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने बच्चों के नाम की घोषणा एक बेहद प्यारे घिबली-स्टाइल पोर्ट्रेट के ज़रिए की, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया।
लेकिन इसी के साथ श्रद्धा ने पहली बार मां बनने के बाद होने वाली शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की है-खासकर डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या को लेकर। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों डिलीवरी के बाद हेयरफॉल होता है?

श्रद्धा आर्या ने शेयर किया अपना दुख
हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने हाथ में बालों की लटें पकड़े नज़र आईं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा - "It's real... #PostDeliveryHairFall", यानी यह एक सच्चाई है जिससे हर नई मां को जूझना पड़ता है।
क्यों होता है डिलीवरी के बाद हेयर लॉस?
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन की मात्रा अधिक होती है, जिससे बाल घने और मजबूत दिखते हैं। लेकिन जैसे ही डिलीवरी होती है, हार्मोन का स्तर गिरता है और शरीर सामान्य स्थिति में लौटने लगता है। यही हार्मोनल बदलाव बालों के झड़ने का कारण बनता है। इस स्थिति को Postpartum Hair Loss या Telogen Effluvium कहा जाता है। यह आमतौर पर डिलीवरी के 3 से 5 महीने बाद शुरू होता है और 6-12 महीने तक रह सकता है।
श्रद्धा आर्या जैसी नई माताएं इन तरीकों से कर सकती हैं हेयर लॉस पर कंट्रोल
1. संतुलित आहार लें
प्रोटीन, आयरन, विटामिन B12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व बालों के लिए जरूरी होते हैं। पालक, सूखे मेवे, अंडे, दालें, और मछली को अपने आहार में शामिल करें।
2. बालों को कोमलता से हैंडल करें
बालों को जोर से ब्रश करना, कसकर बांधना या बार-बार हीट ट्रीटमेंट देना नुकसान पहुंचा सकता है। नैचुरल तरीके अपनाएं।
3. तेल मालिश (Hair Oiling) करें
नारियल, भृंगराज या आंवला तेल से हल्की मसाज रक्त संचार को बढ़ाती है और बालों की जड़ों को पोषण देती है।
4. तनाव कम करें
नींद पूरी लें, मेडिटेशन या हल्की एक्सरसाइज करें। मानसिक तनाव भी बालों की सेहत पर असर डालता है।
5. डॉक्टर से सलाह लें
अगर बाल अत्यधिक मात्रा में झड़ रहे हैं या पैच बन रहे हैं तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। वे सही सप्लिमेंट या उपचार सुझा सकते हैं।
6. हेयर स्टाइलिंग से दूरी बनाएं
ब्लो ड्राई, स्ट्रेटनिंग या टाइट हेयरस्टाइल बालों की कमजोरी बढ़ा सकते हैं। बालों को खुला या हल्के से बांध कर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
